Anicka Vikramman के मुंह पर तकिया रख उस पर बैठ जाता था एक्स-बॉयफ्रेंड, शरीर पर दी ऐसी-ऐसी चोट कि...

Anicka Vikramman

Anicka Vikramman Abuse From Ex Boyfriend: फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध के पीछे की सच्चाई आए दिन ही सामने आती रहती हैं। अब बार फिर से एक एक्ट्रेस ने ऐसी ही हैरान करने वाली सच्चाई से परदा उठाया है। हाल ही में मलयालम फिल्मों की एक्ट्रेस अनिका विक्रमन ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर कर सभी का दिल दहला दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी ऐसी आप बीती सुनाई है जिससे हर किसी की आह निकल रही है।

अनिका ने फेसबुक पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। साथ ही एक्स बॉसफ्रेंड द्वारा किए गए अत्याचारों के बारें में हर किसी को बताया है। फोटो देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें कितना ज्यादा प्रताड़ित किया गया है और कितनी बेरहमी से पीटा गया है। उनके पूरे शरीर में चोट के काले निशान और दाग हैं।

उन्होंने अपनी आपबीती के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं अनूप पिल्लई नाम के एक शख्स के साथ प्यार में थी। पिछले कुछ सालों से वो मानसिक और शारीरिक रूप से मेरा शोषण कर रहा है। मैंने अपने जीवन में ऐसा शख्स नहीं देखा। और इतना सबकुछ करने के बाद भी वो मुझे डरा रहा है। मैंने तो बुरे सपने में भी नहीं सोचा था कि वो मेरे साथ ऐसा कुछ करेगा। मैंने बेंग्लुरु पुलिस से मारपीट के मामले में दूसरी बार शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले उसने मुझे चेन्नई में मारा था।

एक्ट्रेस ने कहा था कि, "मुझे ऐसा लगा कि पुलिस से कम्प्लेन करने के बाद भी उसे पुलिस का साथ मिला। वो मेरी हर एक बात पर गौर करता है और मेरे चैट्स, मेरा लैपटॉप, सब चेक करता रहता है। मैं बेवकूफ थी कि मैंने उसे माफ किया। उसे चेन्नई पुलिस स्टेशन से भी सपोर्ट मिला और उसने मुझे पहले से ज्यादा मारा। अब भी इस मुद्दे को रफा-दफा करने की जगह मुझे और मेरे परिवार को लगातार फोन पर धमकियां मिल रही हैं और मुझे लगातार मामले में फिर से घसीटा जा रहा है। आखिरी फोटो जो मैंने शेयर की है वो तबकी है जब मेरे एक्स ने मुझपर अटैक किया था। मैं अब पहले से काफी ठीक हो गई हूं और रिकवर कर चुकी हूं। मैंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। मैं उम्मीद करती हूं कि अब सबकुछ ठीक रहेगा।

अनिका विक्रमन साउथ की नई एक्ट्रेस हैं और फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बना रही हैं। उन्होंने ज्यादातर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। उनका जन्म करनाटक के बैंग्लुरु में हुआ था। उन्होंने IKK, विश्माररन, इनगा पट्टन सोथू जैसी फिल्मों में काम किया है।

Read more about: anicka vikramman tollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X