धर्मेंद्र में उलझे रहे लोग, इधर 44 साल के एक्टर की मौत, मुश्किलों से हुआ अंतिम संस्कार

Tamil Actor Abhinay Death: तमिल फिल्म अभिनेता अभिनय का 10 नवंबर की सुबह करीब 4 बजे निधन हो गया। उनकी उम्र 44 साल थी। अभिनय को 2002 में आई फिल्म 'थुल्लुवधो इलमई' से पहचान मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने धनुष के साथ काम किया था।
खबरों के अनुसार, अभिनय कई सालों से लिवर की बीमारी से परेशान थे और इलाज चल रहा था। उनकी टीम ने बताया कि वे अकेले रहते थे और उनका कोई परिवार नहीं था। इसलिए उनके अंतिम संस्कार के लिए नादिगर संगम से मदद मांगी गई है।
टीम ने बताया कि अभिनय चेन्नई के कोडंबक्कम इलाके के रंगराजपुरम में किराए के मकान में रह रहे थे। निधन के बाद मकान मालिक ने पहले उनके पार्थिव शरीर को घर में रखने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस को दखल देना पड़ा।
बाद में मीडिया, पुलिस, और तमिलनाडु हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन पूची मुरुगन तथा अभिनेता विजय मुथु की मदद से उनका शरीर घर में रखा जा सका।
कुछ हफ्ते पहले अभिनय का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे बहुत कमजोर दिख रहे थे। उन्होंने बताया था कि डॉक्टरों ने कहा है कि उनके पास सिर्फ डेढ़ साल का समय बचा है। बीमारी के कारण उनका वजन बहुत कम हो गया था और वे काफी कमजोर हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











