अल्लू अर्जुन का जलवा बरकरार! ये रिकॉर्ड आज भी है ‘पुष्पा 2: द रूल’ के नाम!

Allu Arjun Pushpa 2 Record: अल्लू अर्जुन दर्शकों के दिलों पर जिस तरह से राज करते हैं, वो सच में जादुई है। अपने अंदाज़, स्टाइल और करिश्मे से उन्होंने एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।
कहना होगा कि स्टारडम की सीमाओं से आगे बढ़ते हुए उन्होंने अपनी फिल्म पुष्पा 2: द रूल की जबरदस्त कमाई से बॉक्स ऑफिस पर ही राज नहीं किया है, बल्कि अब तक कोई फिल्म इस अनोखा रिकॉर्ड को छू नहीं पाई है।
भले ही इस साल की सबसे बड़ी फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ₹89 करोड़ की शानदार ओपनिंग की हो, लेकिन वह अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल की धमाकेदार ₹294 करोड़ की ओपनिंग को पार नहीं कर सकी। यह साफ दिखाता है कि अल्लू अर्जुन का मेगास्टारडम कितना बड़ा है, वो आज भी सबसे अलग और सबसे आगे हैं। साल भर कई बड़ी फिल्में आईं और गईं, लेकिन पुष्पा 2: द रूल की ओपनिंग कलेक्शन को कोई नहीं छू पाया।
इसके अलावा, अल्लू अर्जुन अब भी ₹1800 करोड़ की वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस चार्ट पर राज कर रहे हैं और यह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ सका। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले वक्त में कोई फिल्म इस जबरदस्त सफलता के करीब भी पहुंच पाती है या नहीं।
अब हर कोई बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है कि अल्लू अर्जुन आगे क्या लेकर आने वाले हैं। लेकिन एक बात तो तय है कि आइकॉन स्टार जब भी स्क्रीन पर लौटेंगे, धमाका ज़रूर होगा।


Click it and Unblock the Notifications











