पुष्पा भाऊ ने रीयल लाइफ श्रीवल्ली पर बरसाया प्यार, शादी की 13वीं सालगिरह पर अप्लोड की Unseen Photos

Allu Arjun Wedding Anniversary: एक्टर अल्लू अर्जुन बुधवार को अपनी शादी की 13वीं सालगिरह मना रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी को इसकी बधाई देते हुए इस विशेष अवसर पर एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा। अल्लू ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पत्नी स्नेहा के साथ दो तस्वीरें शेयर की, उनमें से एक फोटो उनकी शादी की थी।
कैप्शन में एक्टर ने लिखा, "हैप्पी एनिवर्सरी प्यारी... अब 13 साल हो गए हैं, आपकी संगति के कारण ही मैं फला-फूला हूं। आपकी शांति मुझे ऊर्जा प्रदान करती है, जो समय के अंत तक या उसके बाद तक रहे।''
बता दें कि अल्लू अर्जुन अपने एक दोस्त की शादी के लिए यूएस गए थे। इसी शादी में अर्जुन के दोस्त ने उनकी मुलाकात स्नेहा रेड्डी से करवाई थी। स्नेहा भी यहां शादी में शरीक होने के लिए आई थीं। अल्लू अर्जुन के लिए यह लव एट फर्स्ट साइट था। स्नेहा से मिलते ही अर्जुन उनके प्यार में पड़ गए। दोनों ने आपस में थोड़ी देर बात की, लेकिन शादी में उनकी ज्यादा बात नहीं हो पाई।
अर्जुन वापस भारत लौट आए, लेकिन स्नेहा को अपने दिमाग से नहीं निकाल पा रहे थे। अर्जुन के दोस्त भी उन पर स्नेहा को मैसेज करने का दवाब डाल रहे थे। ऐसे में अर्जुन ने स्नेहा को मैसेज किया और स्नेहा ने भी जवाब दे दिया। इस तरह दोनों की फोन पर चैटिंग शुरू हो गई। कुछ वक्त एक-दूसरे से बात करने के बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया।
अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की पहली मुलाकात सही रही और इसके बाद दोनों बार-बार मिलने लगे। इस तरह डेटिंग शुरू हो गई। शुरुआती दिनों में दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था। डेटिंग के कुछ साल बाद अल्लू अर्जुन के पिता को दोनों के बारे में पता चल गया। जब उन्होंने अर्जुन से इसके बारे में पूछा तो एक्टर ने स्नेहा रेड्डी के साथ शादी करने की इच्छा जाहिर की।
स्नेहा रेड्डी बिजनेसमैन केसी शेखर रेड्डी और कविता रेड्डी की बेटी हैं। केसी शेखर रेड्डी ने अल्लू अर्जुन के रिश्ते को ठुकरा दिया था। ऐसे में फिर दोनों ही परिवार इस रिश्ते के खिलाफ हो गए थे, लेकिन अल्लू अर्जुन और स्नेहा दोनों ही एक-दूसरे के बिना रहने को तैयार नहीं थे। अल्लू अर्जुन और स्नेहा दोनों ही अपनी जिद पर अड़े रहे तो परिवारों को मानना पड़ा। 26 नवंबर 2010 को अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की सगाई हो गई।
2011 में अल्लू अर्जुन ने स्नेहा से हैदराबाद में शादी की थी। दंपति के दो बच्चे हैं, बेटे का नाम अयान और बेटी का नाम अरहा है। अल्लू अर्जुन 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 'पुष्पा : द रूल' नाम की यह फिल्म अगस्त में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications





