'मेरा चरित्र हनन किया जा रहा'ओवैसी और सीएम के दावों पर अल्लू अर्जुन की दो टूक

Allu Arjun

Allu Arjun Reaction: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'पुष्पा 2' की सफलता को लेकर छाए हुए हैं। इसके साथ ही फिल्म की अधिक लोकप्रियता के कारण उनके साथ एक विवाद भी जुड़ गया है। दऱअसल, थिएटर में हुई भगदड़ के कारण अल्लू को लेकर कटाक्ष किए जा रहा है जिनपर अब अभिनेता ने अपना रिएक्शन दिया है।

बता दें कि इस भगदड़ मामले का मुद्दा तेलंगाना विधानसभा में जोरों शोरो से उठाया गया। AIMIM के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने विधानसभा के भीतर अल्लू अर्जुन पर निशाना साधा है। इसके अलावा, सीएम रेवंत रेड्डी ने भी कहा कि हीरो लापरवाह था इस वजह से मौत की जानकारी होने के बावजूद थिएटर से बाहर नहीं जा रहा था।

पुष्पा 2 एक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ''अल्लू अर्जुन यह एक हादसा था। परिवार के प्रति सहानूभूति व्यक्त करता हूं। मैं किसी को ब्लेम नहीं करना चाहता हूं। ये मेरा कैरेक्टर एसैसिनेशन है। कई गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं। जो कुछ भी हुआ है मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। कोई रोड शो नहीं हुआ था, इस बारे में गलत जानकारी फैलाई जा रही है।''

इसके आगे अल्लू ने ये भी कहा कि- मुझे पब्लिकली ह्यूमिलियेट किया जा रहा है। मैं किसी विभाग या किसी राजनीतिक पार्टी का विरोध करने नहीं आया हूं। कम्यूनिकेशन गैप हुआ है। मुझे जज न किया जाए। मैं उस तरह का व्यक्ति नहीं हूं। मैंने 20-21 साल में ये इज्जत कमाई है, इसे एक शाम की घटना से खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

अल्लू अर्जुन ने आगे कहा, ''मैं पहले भी उस थिएटर में कई बार गया हूं। कई तरह की गलत जानकारियां भी फैलाई जा रही हैं। उस दिन काफी भीड़ थी.अगले दिन मुझे इस घटना के बारे में पता चला कि वहां एक महिला की मौत हो गई है। मैं उस थिएटर में अपने बच्चों के साथ मूवी देख रहा था।''

अ्ल्लू अर्जुन ने ये भी बताया कि- मैंने सभी को कहा कि आप उनसे मिलें। उसी दिन मुझपर केस कर दिया गया। इसलिए मैं खुद पर्सनली उनसे नहीं मिल सकता था उसके पीछे कानूनी कारण थे।

अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस के लिए अपना प्यार जताते हुए ये भी कहा है कि वो अपने फैंस से प्यार करते हैं और वो उस फैमिली और उस बच्चे का ख्याल रखना चाहते हैं। मुझसे जो भी कुछ हो सकता है मैं जरूर करूंगा। मुझपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

Read more about: allu arjun pushpa 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X