..................... Allu Arjun liquor shop controversy? Now revealed, there was an uproar after the video went viral! - Hindi Filmibeat

Allu Arjun क्यों गए थे शराब की दुकान? अब किया खुलासा, वीडियो वायरल होते ही खड़े हुए थे कई सवाल!

allu arjun viral video

Allu Arjun on Wine Shop Video- अल्लू अर्जुन साउथ के कितने बड़े सुपरस्टार हैं ये तो किसी से छिपा नहीं हैँ। लेकिन कुछ समय पहले उन्होने अपने फैंस को चौंकाया था। बता दें कि अल्लू अर्जुन का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो शराब की दुकान में नजर आए थे।

शराब की दुकान से एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन को सैंडो बनियान में शराब खरीदते हुए देखा गया था। इसके बाद फैंस हैरान हो गए थे और पूछ रहे थे कि क्या अल्लू अर्जुन शराब पीते हैं?

हालांकि अब इस सवाल का जवाब मिल गया है और खुद अल्लू अर्जुन ने रिएक्ट करते हुए वीडियो के पीछे की पूरी हकीकत बताई है। उन्होने ये भी बताया कि उस वीडियो में वो थे या नहीं।

अल्लू अर्जुन ने शराब वाले वीडियो पर की बात

अल्लू अर्जुन इस मौके पर एक टीवी शो पर मौजूद थे। हालांकि ये एपिसोड अभी लाइव नहीं हुआ है। प्रोमो में अल्लू अर्जुन ने कहा, "हां, यह मैं ही था, लेकिन मैं इसे अपने लिए नहीं खरीद रहा था।" अल्लू अर्जुन ने आगे कहा कि, ''जिस दोस्त के लिए वो खरीद रहे थे वो भी इस शो में उनके साथ नजर आएगा।'' जैसे ही अल्लू अर्जुन ने ये बात कही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अल्लू अर्जुन के फैंस को उस सवाल का जवाब मिल गया क्योंकि वो तब से ही ट्रोल हो रहे थे।

पुष्पा 2

अल्लू अर्जुन इस वक्त अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। फिल्म 5 दिसंबर 2024 को रिलीज के लिए आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। पुष्पा ने रिलीज होकर धमाका किया था और लोगों को काफी पसंद आई थी। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

Read more about: allu arjun viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X