..................... Allu Arjun is a nature lover, he has planted 100 types of plants in his home and office - Hindi Filmibeat

नेचर लवर हैं अल्लू अर्जुन, अच्छी सेहत के लिए घर और ऑफिस में लगाए हैं 100 तरह के पौधे

Allu Arjun

साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन फिल्मों और एक्टिंग से जितना प्यार करते हैं। उतना ही प्यार उन्हें नेचर से है। अल्लू अर्जुन पर्यावरण प्रेमी है। वह अपने घर पर भी गार्डन की देखभाल करते हैं और नेचर के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे के मौके पर भी अल्लू अर्जुन ने इसे और बेहतर बनाने की प्रेरणा दी है। बता दें कि अल्लू अर्जुन को ग्रीन वॉरियर के नाम से भी जाना जाता है।

वन विभाग के ब्रांड एंबेसडर हैं अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन 2021 में तेलंगाना वन विभाग के ब्रांड एंबेसडर बने। उनकी भागीदारी ने पर्यावरण के मुद्दों पर बहुत ध्यान आकर्षित किया है, जिससे उनके लाखों फैंस को प्रकृति की रक्षा और संरक्षण के प्रयासों में भाग लेने के लिए प्रेरणा मिली है।

गिफ्ट में पौधे देना पसंद करते हैं अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन अपने दोस्तों को पौधे और बीज गिफ्ट में देना पसंद करते हैं, जिससे वे ग्रीन लाइफस्टाइल के प्रति अपनी कमिटमेंट को दर्शाते हैं। उनका यह सोचने पर मजबूर करने वाला कदम उनकी कम्युनिटी और उनके फैंस के बीच पर्यावरण जागरूकता को प्रेरित करने का एक सरल लेकिन शक्तिशाली तरीका है।

घर और ऑफिस में लगाए हैं 100 तरह के पौधे
अल्लू अर्जुन के घर और ऑफिस में 100 से ज़्यादा तरह के पौधे लगे हैं। वह बताते हैं कि कैसे पौधे लगाने से जगह सुंदर दिखती है और सेहत भी अच्छी रहती है। उनके घर और ऑफिस में मौजूद हरियाली इस बात का जीता जगता सबूत हैं कि किस तरह से स्वस्थ और टिकाऊ वातावरण बनाया जा सकता है।

2014 में गो ग्रीन कैंपेन किया था शुरू

अल्लू अर्जुन का गो ग्रीन कैंपेन हरियाली को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण का महत्व को बढ़ावा देने के लिए है। इस कैंपेन के जरिए, पैन इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने पॉजिटिव बदलाव लाने और जनता में इको-फ्रेंडली आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है।

इको-फ्रेंडली काम को बढ़ावा देने के लिए एक गांव को किया एडॉप्ट
पर्यावरण के लिए अल्लू अर्जुन की सबसे बड़ी मदद इको - फ्रेंडली कामों को बढ़ावा देने के लिए एक गांव को गोद लेना है। इस प्रोजेक्ट के साथ, वह ग्रामीणों के जीवन को बेहतर बना रहे हैं और दूसरों को भी ऐसा करने का रास्ता दिखा रहे हैं। बता दें कि एक्टर इको-फ्रेंडली को बढ़ावा दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X