Inside Pics: अल्लू अर्जुन ने मनाया पापा का बर्थडे, स्पेशल केक पर छपवाया 'पुष्पा का बाप'

Allu Arjun Father Birthday: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस दिनों अपनी फिल्म 'पुष्पा: द रूल' को लेकर छाए हुए हैं। फिल्म ने जहां एक ओर बॉक्स ऑफिस पर तमाम नए रिकॉर्ड खड़े कर दिए हैं। तो वहीं अभिनेता विवादों से घिरे होने के बावजूद भी फुल सेलिब्रेशन के मूड में हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने पापा का बर्थडे मनाया है और इसकी इनसाइड तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं।
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने पिता और फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद का बर्थडे परिवार के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। अरविंद के बर्थडे पर उनके दोस्तों ने कस्टमाइज्ड केक भी मंगवाया था, जिसकी झलक अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर दिखाई है।
अल्लू अर्जुन ने पिता अरविंद के बर्थडे सेलिब्रेशन से दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में अरविंद पूरी फैमिली के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में एक केक दिखाई दे रहा है। केक को नींबू और आग के डिजाइन के साथ बनाया गया है। इसपर लिखा है- 'पुष्पा का बाप।'
बता दें कि अल्लू अर्जुन प्रोफेशनली अपने करियर के काफी शानदार फेज में हैं। हालांकि फिल्म की दौरान हुई महिला की मौत के कारण अभिनेता जरा विवादों में घिर गए थे और उन्होंने जेल तक जाना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications












