अल्लू अर्जुन के भाई की दुबई में प्री-वेडिंग पार्टी, दुल्हन संग हुए कोजी, पुष्पा भाऊ ने खोली शैंपेन की बोतले

Allu Sirish Nayanika Reddy Pre-Wedding Bash In Dubai: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरीश जल्द ही शादी करने वाले हैं। शादी से पहले उन्होंने अपनी मंगेतर नयनिका रेड्डी के साथ दुबई में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन रखा। इस पार्टी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें सभी लोग खूब एंजॉय करते दिख रहे हैं।

Allu Sirish Nayanika Reddy

यॉट पार्टी में मना जश्न

प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान एक खास यॉट पार्टी रखी गई थी। यहां अल्लू सिरीश अपने दोस्तों और परिवार के साथ मस्ती करते नजर आए। एक वीडियो में सिरीश शैम्पेन की बोतल खोलते दिखे, जिसके बाद सभी ने जोरदार तालियों के साथ जश्न मनाया।

अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी भी दिखे साथ

इस पार्टी में अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ पहुंचे। अल्लू अर्जुन काले और सुनहरे रंग की शर्ट में नजर आए, जबकि स्नेहा गुलाबी रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

सोफी चौधरी ने शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस और सिंगर सोफी चौधरी भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं। उन्होंने यॉट पार्टी से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। सोफी ने अल्लू सिरीश और नयनिका के साथ फोटो पोस्ट की, साथ ही अल्लू अर्जुन के साथ भी तस्वीरें शेयर कीं। दुबई के एक बीच क्लब की ग्रुप फोटो भी चर्चा में है।

अक्टूबर में हुई थी सगाई

अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी की सगाई 31 अक्टूबर 2025 को हुई थी। इस मौके पर अल्लू-कोनिडेला परिवार के कई सदस्य मौजूद थे, जिनमें चिरंजीवी, राम चरण और उपासना शामिल थे।

6 मार्च को होगी शादी

अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी 6 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। खास बात यह है कि इसी तारीख को अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की भी शादी हुई थी, जिससे यह दिन पूरे परिवार के लिए और भी खास बन गया है।

More from Filmibeat

Read more about: allu arjun bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X