Pushpa 2 से डेब्यू कर रहा है अल्लू अर्जुन का बेटा? 9 साल की उम्र में कर रहा है ये बड़ा काम...

Allu Arjun Son In Pushpa 2

Allu Arjun Son In Pushpa 2: फैंस लंबे समय से साउथ फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' का इंतजार कर रहे हैं। वहीं मेकर्स भी साउथ फिल्म 'पुष्पा 2' को हिट बनाने के लिए जमकर पापड़ बेल रहे हैं। मेकर्स की पूरी कोशिश है कि पार्ट 2 भी पुष्पा वन की तरह छप्परफाड़ कमाई कर जाए। रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की ये फिल्म इस साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होने वाली है। इसी बीच फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के बेटे अयान की एंट्री हो सकती है।

माना जा रहा है कि फिल्म 'पुष्पा 2' के जरिए अल्लू अर्जुन का बेटा बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करना जा रहा है। मेकर्स फिल्म 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के बेटे को भी स्पेस देने का विचार कर रहे हैं। इस खबर ने अल्लू अर्जुन और पुष्पा के फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। लोगों ने तो अभी से जश्न मनाना शुरू कर दिया है। हालांकि फिल्म 'पुष्पा 2' के मेकर्स दूसरे पार्ट को लेकर काफी सतर्क नजर आ रहे हैं।

फिल्म 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने अब तक भी पुष्पा के किरदार से पर्दा नहीं हटाया है। मेकर्स नहीं चाहते कि रिलीज से पहले किसी को भी फिल्म 'पुष्पा 2' के बारे में कोई भनक लगे। हालांकि कहानी के कुछ हिस्से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पुष्पा 2 में पुष्पा को जेल हो जाएगी। जेल से बाहर आने के बाद पुष्पा अपने दुश्मनों से बदला लेता नजर आएगा।

फिल्म में रश्मिका मंदाना को भी पहले से ज्यादा भाव मिलने वाला है। इस समय फिल्म 'पुष्पा 2' के मेकर्स पोस्ट प्रोडक्शन के काम में व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म 'पुष्पा 2' के कुछ हिस्से की दोबारा शूटिंग की है क्योंकि पुराने सीन उनको पसंद ही नहीं आए।

Read more about: pushpa 2 south
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X