..................... Akhil viswanath Dies at just 30 rising star dies by suicide - Hindi Filmibeat

उभरते हुए एक्टर अखिल विश्वनाथ ने 30 की उम्र में किया सुसाइड, मां को बेसुध हालत में मिली बॉडी

Akhil Viswanath Suicide

Akhil Viswanath Suicide: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अखिल विश्वनाथ का बुधवार को उनके घर में निधन हो गया। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। वह सिर्फ 30 साल के थे। उनकी अचानक मौत से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरा झटका लगा है।

अखिल को निर्देशक सनल कुमार ससीधरन की फिल्म 'चोला' से पहचान मिली थी। इस फिल्म को 2019 में केरल स्टेट अवॉर्ड मिला था। उन्होंने 'ऑपरेशन जावा' जैसी फिल्मों में भी काम किया था। बचपन में अखिल और उनके भाई अरुण को फिल्म 'मांगांडी' में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का केरल सरकार का पुरस्कार भी मिला था।

जानकारी के अनुसार अखिल अपने परिवार के साथ कोडली में रहते थे। उनके पिता विश्वनाथ हाल ही में एक बाइक हादसे में घायल हुए थे और इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह उनकी मां गीता जब काम पर जाने की तैयारी कर रही थीं, तब उन्होंने अखिल को बेहोश हालत में पाया। अखिल मोबाइल फोन रिपेयर का काम करते थे, लेकिन कुछ समय से काम पर नहीं जा रहे थे। पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इस दुखद खबर को सबसे पहले फिल्म वर्कर मनोज कुमार ने साझा किया। उन्होंने लिखा, "तुमने यह क्या कर दिया, अखिल?" अभिनेता जोजू जॉर्ज ने भी शोक जताते हुए लिखा, "रेस्ट इन पीस, अखिल।" अखिल की मौत से मलयालम सिनेमा ने एक प्रतिभाशाली अभिनेता खो दिया है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X