Aishwarya Rajinikanth- गहने चोरी मामले में पुलिस ने घर में काम करने वाली महिला को किया गिरफ्तार!

रजनीकांत की बेटी और तमिल फिल्म निर्देशक ऐश्वर्या रजनीकांत दास लगातार खबरों का हिस्सा हैं और उन्होने आरोप लगाया कि लाखों के सोने के गहनें उनके चेन्नेई वाले घर से चोरी हो गए हैं और इसके बाद से लगातार इस खबर को लेकर चर्चा हो रही थी। लेकिन अब इस खबर पर एक ऐसी जानकारी सामने आई है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है। पता चला है कि ऐश्वर्या रजनीकांत के घर काम करने वाली एक महिला को गहनों की चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब है कि हाल ही में रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या ने इसको लेकर मामला दर्ज करवाया था और थेनामपेट पुलिस थाने में इसकी शिकायत की गई थी कि घर में चोरी हुई है।
इस शिकायत की बात करें तो इसमें दर्ज किया गया था कि वो बोइस गार्डन में अपने पिता रजनीकांत के साथ रह रहीं थीं और उनकी छोटी बहन की 2019 में शादी हुई थी, तो उस दिन गहनों को लॉकर में रख दिया गया था।
बताया गया था कि लॉकर में करीब 60 पाउंड सोने और हीरे के गहने थे। अब इन गहनों की चोरी के बाद काफी अफरातफरी का माहौल है और लोग कई तरह की बातें इसको लेकर कर रहे हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि इस महिला की गिरफ्तारी के बाद कुछ पता चलने की उम्मीद है। हालांकि क्या होता है इसके बारे में तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। फिलहाल तमिल इंडस्ट्री में ये खबर काफी चर्चा में है और लोग इसके चोर के खुलासे को लेकर इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications