..................... Sidharth Kiara के बाद अब इस स्टार कपल ने रचा ली शादी, डेटिंग के बाद वेडिंग एल्बम वायरल aftre sidharth kiara Manchu Manoj Mounika Reddy ties knot in south indian wedding album viral - Hindi Filmibeat

Sidharth Kiara के बाद अब इस स्टार कपल ने रचा ली शादी, डेटिंग के बाद वेडिंग एल्बम वायरल

Manchu Manoj And Mounika Reddy Wedding

Manchu Manoj And Mounika Reddy Wedding: मनोरंजन जगत में इन दिनों शादी सीजन चल रहा है। वहीं अब एक और स्टार के घर शहनाईयां बज रही हैं। साउथ इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता मांचू मनोज ने मोनिका रेड्डी के साथ में हाल ही में शादी की है। फैन्स भी लंबे वक्त से उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे और उनका यह इंतजार अब पूरा हो चुका है।

बता दें कि मांचू मनोज और मोनिका रेड्डी ने पूरी परंपरा के साथ में यह शादी की है और उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि दोनों ही दूल्हा दुल्हन के रूप में काफी खूबसूरत अंदाज में नजर आए। साउथ इंडियन रीति रिवाजों से हुई शादी की तस्वीरों पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मांचू मनोज कुर्ता धोती पहने दूल्हा बने हैं। वहीं अगर उनकी दुल्हनिया मोनिका रेड्डी की बात की जाए तो उन्होंने गोल्डन और ग्रीन कॉन्बिनेशन की साड़ी पहनी हुई थी। मांचू मनोज और मोनिका रेड्डी को हर कोई शुभकामनाएं देता हुआ नजर आया और बता दें कि उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए। इतना ही नहीं एक्टर ने प्री वेडिंग सेरेमनी में अपनी होने वाली पत्नी की एक झलक दिखा दी थी।

मांचू मनोज और मोनिका रेड्डी ने इस शादी को काफी छोटी और एक अतरंगी तरीके से संपन्न करवाया और इतना ही नहीं उन्होंने इस शादी में सिर्फ दोस्त और परिवार के लोगों को ही शामिल किया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें मांचू मनोज ने यह दूसरी शादी की है और उनकी पहली शादी प्रणति रेड्डी से हुई थी। लेकिन 2019 में एक्टर ने तलाक की घोषणा कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X