..................... after virat anushka south actor Nikhil Siddharth at 38 becomes father shares first photo with new born - Hindi Filmibeat

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के बाद अब इस स्टार के घर गूंजी किलकारी, 38 की उम्र में बने पापा

Nikhil Siddharth Becomes Father

Nikhil Siddharth Becomes Father: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों कई सेलेब्स फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं। जहां हाल ही में विराट-अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया है तो वहीं विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर के घर भी हाल ही में किलकारियां गूंजी हैं। इसके साथ ही ऋचा चड्ढा-अली फजल और वरुण धवन-नताशा दलाल ने भी हाल ही में गुड न्यूज़ शेयर की है। वहीं अब एक और स्टार ने पापा बनने की गुड न्यूज़ फैंस के साथ शेयर कर दी है।

साउथ सिनेमा के जाने माने के अभिनेता निखिल सिद्धार्थ के घर में नन्हें मेहमान की किलकारियां गूंजी हैं। हाल ही में निखिल सिद्धार्थ और उनकी पत्नी डॉ. पल्लवी वर्मा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। पल्लवी ने बुधवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है।

निखिल की टीम का कहना है कि मां और बच्चा दोनों हेल्दी हैं। हाल ही में निखिल की टीम ने पल्लवी के पास बैठकर अपने बच्चे को माथे पर चूमते हुए अभिनेता की एक तस्वीर भी साझा की है। जोड़े के करीबी दोस्तों और परिवार ने अस्पताल का दौरा किया और कपल को इस अवसर पर बधाई दी। निखिल ने अभी तक अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लोगों के बधाई संदेशों को शेयर किया है।

निखिल और पल्लवी ने 2020 में हैदराबाद में एक सिंपल समारोह में शादी की थी, क्योंकि उस दौरान महामारी की वजह से देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ था। आपको बता दें कि सगाई करने से पहले इस जोड़े ने दो साल से अधिक समय तक डेट किया था। 2022 में ऐसी अफवाहें थीं कि यह जोड़ी अलग हो जाएगी लेकिन निखिल ने पल्लवी के साथ एक तस्वीर साझा करके इन अटकलों को खारिज कर दिया था।

बात अगर निखिल के वर्कफ्रंट को लेकर बात करें तो उन्हें आखिरी बार 2023 की फिल्म स्पाई में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चली। वो जल्द ही भरत कृष्णमाचारी द्वारा निर्देशित और संयुक्ता मेनन द्वारा अभिनीत एक पीरियड ड्रामा, स्वयंभू में दिखाई देंगे। निखिल और अनुपमा परमेश्वरन राम वामसी कृष्णा द्वारा निर्देशित द इंडिया हाउस के टाइटल की फिल्म की शूटिंग भी करेंगे। एक्टर ने वी आनंद द्वारा निर्देशित एक फिल्म के लिए भी हां कह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X