निधि अग्रवाल के बाद सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुई बदसुलूकी, पुरुषों की भीड़ ने घेरा, ऐसे निकली बाहर
Samantha Ruth Prabhu Mobbed: महिलाओं के प्रति किस तरह से असंवेदनशीलता समाज में दिखाई देती है ये किसी से छिपा नहीं है। हाल ही में निधि अग्रवाल के साथ जो हुआ था और वो मर्दों की भीड़ फंस गईं थीं जिसके बाद लोग नाराज हुए थे।

इस घटना को अभी 4 दिन भी नहीं पूरे हुए थे कि एक और वीडियो हैदराबाद से सामने आया है। जी हां, इस वीडियो में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु नजर आ रही हैं जो कि भीड़ में फंसी हैं और लोग उनके साथ धक्का मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं।
जी हां, बीते 17 दिसंबर को अभिनेत्री निधि अग्रवाल लखनऊ स्थित लुलु मॉल पहुंची थीं जहां उनके साथ वहां मौजूद कथित फैंस ने काफी घटिया हरकतें की थी।
सामंथा के साथ क्या हुआ?
बता दें कि सामंथा फिलहाल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं और फिल्मों से कुछ ब्रेक लिया है। ये वीडियो सीधे हैदराबाद से सामने आया है जहां सामंथा सिरिमल्ले साड़ियों के उद्घाटन लिए जुबली हिल्स पहुंची थीं। जैसे ही लोगों को पता चला कि एक्ट्रेस वहां उद्घाटन के लिए आ हैं लोगों का जमावड़ा हो गया और देखते ही देखते वो भारी भीड़ में तब्दील हो गया। ऑनलाइन वायरल हो रही तस्वीरों में अभिनेत्री को कार्यक्रम के बाद अपनी गाड़ी तक पहुंचने में काफी मशक्कत करते देखा जा सकता है। इस दौरान लोग उनके साथ तस्वीरों के लिए धक्का मुक्की करते नजर आए। साड़ी पहने सामंथा कैसे कार तक पहुंची हैं वो वीडियो में साफ नजर आ रहा है। हालांकि इस दौरान सुरक्षाकर्मा भी मौजूद थे लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस को मशक्कत करनी पड़ी।
क्या बोले लोग?
7 दिनों के अंदर ऐसी घटनाएं देखकर लोग भड़के हुए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''उस बेचारी महिला को देखो, हाव-भाव में डर साफ झलक रहा होगा।'' एक ने लिखा, ''जंगली लोग नहीं सुधरेंगे।'' एक ने लिखा, ''भाषा से विभाजित, गवारपन से एकजुट।'' एक ने लिखा, ''जिस तरह से वे उसकी साड़ी को खींच रहे हैं, वह बेहद खराब है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो जिसको REDDIT ने साझा किया है।
Why fans in south don't understand boundaries even after rajasaab incident
byu/Hungry_Business592 inBollyBlindsNGossip


Click it and Unblock the Notifications











