एयरपोर्ट पर गजरे ने एक्ट्रेस को बुरा फंसाया- चमेली के फूल बने आफत, देना पड़ा लाखों का जुर्माना

Navya Nair

Navya Nair jasmine garland controversy: फिल्मी दुनिया में सितारे अक्सर अनोखी घटनाओं का सामना करते हैं, लेकिन मलयालम सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस नव्या नायर के साथ हाल ही में जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया। एक गजरा उनके लिए बड़ी परेशानी लेकर आया और उन्हें मोटा जुर्माना भरना पड़ा।

एयरपोर्ट पर रोक दी गई एक्ट्रेस

नव्या नायर ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित ओणम फेस्टिव में शामिल होने पहुंचीं थीं। लेकिन मेलबर्न इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान उनके हैंडबैग से चमेली का गजरा मिला। यह गजरा उनके पिता ने भारत से जाते वक्त खरीदा था। एक हिस्सा उन्होंने फ्लाइट में पहना, जो मुरझा गया, जबकि दूसरा हिस्सा उन्होंने प्लास्टिक बैग में रखकर अपने हैंडबैग में सुरक्षित कर लिया था।

ऑस्ट्रेलियाई बॉर्डर सिक्योरिटी ने जैसे ही फूल देखे, उन्हें रोक लिया और 1980 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी लगभग 1.14 लाख का भारी जुर्माना लगा दिया।

नव्या नायर ने सुनाया किस्सा

ओणम कार्यक्रम के दौरान मंच से नव्या नायर ने खुद यह घटना साझा की। उन्होंने कहा- "यह मेरी गलती थी, लेकिन जानबूझकर नहीं। मैं बस पिता की दिया हुआ गजरा साथ ले आई थी। मुझे पता नहीं था कि ऐसा करना कानून के खिलाफ है। अब मुझे 28 दिनों के भीतर यह जुर्माना भरना होगा।"

क्यों हुआ जुर्माना?

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में बायो-सिक्योरिटी कानून बहुत सख्त है। इस नियम के मुताबिक कोई भी पौधा, फूल, बीज या मिट्टी देश में बिना सरकारी अनुमति के नहीं लाई जा सकती। कारण यह है कि इनमें कीट या बीमारियों के जीवाणु हो सकते हैं, जो वहां के पर्यावरण और फसलों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

यात्रियों के लिए सबक

यह घटना साफ दिखाती है कि विदेश यात्रा के दौरान स्थानीय चीजें, खाने-पीने की वस्तुएं या फूल-पौधे ले जाना कितना जोखिम भरा हो सकता है। नियमों की जानकारी न होने पर साधारण सी गलती भी भारी पड़ सकती है, जैसा कि नव्या नायर के साथ हुआ।

More from Filmibeat

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X