ISRO एस्ट्रोनॉट प्रशांत नायर से इस मशहूर एक्ट्रेस ने रचाई शादी, महीने भर बाद किया ये काम हर कोई हैरान

मलयालम एक्ट्रेस लीना ने एक महीने पहले कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर से शादी कर ली थी। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी को छिपाकर रखा था, लेकिन जब 27 फरवरी 2024 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' (ISRO) के ह्यूमन स्पेसफ्लाइट मिशन 'गगनयान' के लिए प्रशिक्षण ले रहे 4 परीक्षण पायलटों में नायर का नाम अनाउंस किया, तो लीना ने भी गर्व से प्रशांत संग शादी की अनाउंसमेंट की।
पीएम मोदी की इस घोषणा के कुछ घंटों बाद 27 फरवरी 2024 को लीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से की गई एक पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने 17 जनवरी 2024 को शादी कर ली थी। उनके पति कोई और नहीं, बल्कि ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर हैं, जो भारतीय वायु सेना में एक टेस्ट पायलट हैं।


Click it and Unblock the Notifications











