मुंबई लोकल में सफर करने निलकी एक्ट्रेस के साथ हुई मारपीट, जरा सी बात पर मारी गई लात और फिर..

Ashwini Kasar Assaulted In Mumbai Local: मुंबई में लोकल ट्रेन में सफर करना किसी एडवेंचर से कम नहीं है। रोज ना जाने कितने ही लोग धक्का-मुक्की करते हुए सफर करते हैं और इस दौरान आपस में पैसेंजर्स की लड़ाई भी हो जाती है। वहीं अब मराठी एक्ट्रेस अश्विनी कसार के साथ भी कुछ ऐसा ही हो गया है। एक्ट्रेस के साथ मुंबई लोकल ट्रेन में काफी मारपीट हुई है जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है।
अश्विनी कसार ने मुंबई लोकल ट्रेन का काफी दर्दनाक एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने बताया कि ट्रेन की कोच में एक दूसरी महिला पैसेंजर ने उनके साथ बदसलूकी की। लोकल ट्रेनों में अक्सर लोग सामने की बेंच पर पैर रखकर बैठते हैं। ट्रेन में अश्विनी कासर के सामने बैठी एक महिला भी उसी तरह बैठी थी। उसके पैर अश्विनी के ठीक बगल वाली सीट पर थे जिसकी वजह से एक्ट्रेस अनकंफर्टेबल महसूस कर रही थीं।
अश्विनी ने उस महिला से कहा कि वे अपने पैर सीट से पीछे हटा लें लेकिन उसने बात नहीं मानी। ऐसे में दोनों के बीच बहस हुई। अश्विनी ने उस महिला से मराठी में बोल रही थीं जिसके बाद उस महिला ने एक्ट्रेस को गालियां देनी शुरू कर दीं और उन्हें लात भी मारी। अश्विनी ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाया और इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया और मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
इंस्टाग्राम पर किए पोस्ट में अश्विनी कासर ने कहा, 'मैं इस महिला का नाम नहीं जानती। ट्रेन में वह अपने पैर मेरे सामने करके बैठना चाहती थी। जब मैंने मना कर दिया तो मुझे लात मारी गई। उन्हें बहस के दौरान मेरे मराठी बोलने से दिक्कत थी। यह महसूस करने के बाद भी कि मैं एक पब्लिक फिगर हूं, मुझे धमकी दी गई। मुझे मुंबई पुलिस और रेलवे पुलिस पर पूरा भरोसा है। इस स्टोरी में अश्विनी ने मुंबई पुलिस और रेलवे पुलिस को टैग करते हुए एक्शन की मांग की।'
बता दें कि अश्विनी कसार मराठी टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वे छोटे पर्दे पर सीरियल्स में काम करती रही हैं। उन्हें टीवी शो 'सावित्री ज्योति' से फेम मिला. इसके अलावा उन्होंने 'कमला' और 'कट्टी बट्टी' जैसे टीवी शोज में भी काम किया।


Click it and Unblock the Notifications
