..................... Actor Vijay Booked After TVK Rally Chaos Bouncers Accused of Pushing Party Worker - Hindi Filmibeat

राजनीति में कदम रखते ही Vijay पर केस दर्ज, बाउंसर ने पार्टी कार्यकर्ता को दिया धक्का, रैली में मचा बवाल

Actor Vijay

Actor Vijay FIR: तमिल सुपरस्टार विजय को अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है और अब उन्होंने राजनीति के मैदान में भी अपनी किस्मत आजमाने का फैसला कर लिया है। हाल ही में उन्होंने मदुरै जिले के पारापथी में तमिलगा वेट्टरी कजगम (TVK) की दूसरी राज्य स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया। लेकिन इस इवेंट में कुछ ऐसा हुआ कि वो विवादों में आ गए।

विजय और बाउंसरों पर FIR दर्ज

TVK कार्यकर्ता शरतकुमार ने आरोप लगाया है कि विजय के बाउंसरों ने उन्हें धक्का देकर घायल कर दिया। शिकायत के अनुसार, शरतकुमार मंच पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे तभी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जोर से धक्का दिया, जिससे वह गिर पड़े और उनके सीने में चोट लग गई।

इसके बाद उन्होंने पेराम्बलुर जिला एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई। कुननम पुलिस ने विजय और उनके 10 सुरक्षाकर्मियों पर केस दर्ज किया है।

भारी भीड़ में मची अफरा-तफरी

कार्यक्रम के लिए करीब 1.5 लाख लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन सुबह से ही हजारों लोग उमड़ पड़े थे ताकि वे विजय की झलक पा सकें। इस बीच अफरातफरी मचने से कई बार सुरक्षा में चूक देखने को मिली। हालांकि, विजय की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है।

फैंस का जुनून - रेलिंग से लटककर किताब दी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें विजय का एक फैन उन्हें किताब देने के लिए रेलिंग से खतरनाक तरीके से लटक गया। सुरक्षाकर्मी लगातार उसे नीचे उतरने के लिए कहते रहे, लेकिन विजय ने खुद पास जाकर किताब ले ली और आगे बढ़ गए।

फैन ने विजय को पकड़ा

एक और वीडियो में एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर विजय तक पहुंच गया। उसने उनके कंधे पकड़ लिए और खुशी से उछल पड़ा। तुरंत ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे खींचकर दूर कर दिया।

विजय का फिल्मी सफर

51 साल के विजय को आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म The Greatest of All Time में देखा गया था। इसमें प्रशांत, योगी बाबू, प्रभु देवा, मोहन, जयराम, अजमल आमिर, वैभव, प्रेमगी अमरेन, स्नेहा और लैला जैसे कलाकार भी शामिल थे। अब विजय अपनी अगली फिल्म जना नायकन की तैयारी कर रहे हैं, जो 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Read more about: tamil actor vijay antony
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X