26 साल की मशहूर एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, कमरे से मिला सुसाइड नोट पढ़कर निकल गई लोगों की चीखें
Nandini Cm Suicide Note: कन्नड़ सिनेमा और टीवी जगत से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री नंदिनी सीएम का सोमवार को 26 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। घटना के बाद इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में गहरा सदमा है।

डिप्रेशन और निजी तनाव से जूझ रही थीं अभिनेत्री
समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बेंगलुरु के केंगेरी इलाके की है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, नोट में नंदिनी ने मानसिक तनाव और निजी समस्याओं का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा था कि वह शादी या सरकारी नौकरी नहीं करना चाहती थीं और अपने अभिनय करियर पर फोकस करना चाहती थीं, जबकि परिवार उनसे सेटल होने की अपेक्षा कर रहा था।
पुलिस ने इस मामले में अननेचुरल डेथ का केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। जांच जारी है और नंदिनी के परिवार व करीबी लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
टीवी इंडस्ट्री में बनाई थी खास पहचान
नंदिनी सीएम ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ टीवी सीरियल में सपोर्टिंग रोल से की थी। इसके बाद उन्होंने 'जीवा हुवागाइड', 'संघर्ष', 'मधुमगलु' और 'नीनाडे ना' जैसे लोकप्रिय शोज़ में काम कर पहचान बनाई। वह इन दिनों तमिल सीरियल 'गौरी' में मुख्य भूमिका निभा रही थीं, जहां वह कनका और दुर्गा का डबल रोल निभा रही थीं।
संयोगवश, हाल ही में उनके इसी शो का एक सीन सोशल मीडिया पर चर्चा में था, जिसमें उनका किरदार ज़हर पी लेता है। दो दिन पहले ही नंदिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो से जुड़ा एक प्रोमो भी साझा किया था, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही थीं।
फैंस और इंडस्ट्री में शोक
कम उम्र में नंदिनी के असमय निधन से उनके प्रशंसकों और टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बता रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications















