..................... Actor Manoj dies of cardiac arrest at 48 CM MK stalin to soith superstars pay condolecenses - Hindi Filmibeat

Actor Manoj Death: एक्टर मनोज की 48 की उम्र में मौत, सदमे में सीएम से लेकर सुपरस्टार्स

Actor Manoj

Actor Manoj Last Rites And Funeral: तमिल फिल्मों के निर्देशक भारतीराजा के बेटे एक्टर मनोज का निधन हो गया। चेन्नई में मंगलवार को कार्डियक अरेस्ट के कारण मनोज ने आखिरी सांस ली है। उनके निधन के कारण फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। मनोज सिर्फ 48 साल के थे।

पीछे रह गई पत्नी और बेटियां

नादिगर संगम द्वारा सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर दी गई जानकारी के अनुसार, 'निर्देशक भारतीराजा के बेटे मनोज के. भारतीराजा का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया।' रिपोर्ट्स बताती हैं कि कुछ दिन पहले उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। उनके परिवार में उनकी बीवी अश्वथी उर्फ नंदना और दो बेटियां अर्शिता और मथिवाथानी हैं।

एक्टर मनोज की फिल्में

Manoj Bharathiraja ने एक हीरो के रूप में अपने पिता के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म 'ताज महल' से शुरुआत की, जिसके बाद उन्होंने बाद में 'ईरा नीलम' और 'वरुशामेल्लम वसंतम' सहित कई फिल्मों में एक्टिंग की। हालिया कामों में वेंकट प्रभु और सिम्बू की 'मनाडू' और कार्थी की 'विरुमन' शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार प्राइम वीडियो के 'स्नेक एंड लैडर्स' में देखा गया था।

शोक की लहर

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, संगीत निर्देशक इलैयाराजा, एक्ट्रेस व नेता खुशबू सुंदर और निर्देशक वेंकट प्रभु ने मनोज के निधन पर शोक व्यक्त किया। इंडस्ट्री में भी मातम पसर गया है। अखिल भारतीय अन्ना द्रमुक मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) प्रमुख और विपक्ष के नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी, तमिल मनीला कांग्रेस के अध्यक्ष जी के वासन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई सहित अन्य ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X