..................... A sick young fan's wish was fulfilled; Pawan Kalyan visited his home - Hindi Filmibeat

बीमार नन्हे फैन की इच्छा हुई पूरी, घर में मिलने पहुंचे पवन कल्याण, इतने लाख रुपए देकर की मदद?

Pawan Kalyan Met Fan: पवन कल्याण ना सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता रहे हैं बल्कि एक शानदार इंसान भी हैं। मौजूदा समय में वो आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं और लोग उनको पसंद करते हैं।

Pawan Kalyan

इस वक्त उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो एक नन्हे फैन के साथ नजर आ रहे हैं। जी हां, इस फैन की उम्र 17 साल है और उसका नाम निरंजन है। फैन एक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित है और काफी समय से उसकी इच्छा थी कि वो पवन कल्याण से मिले।

Also Read
बनारस के घाट पर सोकर बिताई रात, आम लोगों के बीच कपड़ा बिछाकर लेटे सुनील ग्रोवर ने जीता दिल
बनारस के घाट पर सोकर बिताई रात, आम लोगों के बीच कपड़ा बिछाकर लेटे सुनील ग्रोवर ने जीता दिल

Duchenne Muscular Dystrophy नाम की ये बीमारी काफी अजीब है और इससे निरंजन जूझ रहा है। पवन कल्याण के कानों तक ये बात पहुंची की एक फैन ऐसा भी है तो वो उससे मिलने के लिए पहुंच गए। पवन कल्याण ने घर जाकर उससे और उसके परिवार से मुलाकात की।

निरंजन से पूछा हालचाल

वायरल हो रही तस्वीर में पवन कल्या निरंजन के बगल में बैठे हैं और एक तस्वीर में शॉल उढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। पवन कल्याण ने इस दौरान बीमार फैन का हालचाल जाना और इलाज को लेकर जानकारी ली। इसके अलावा परिवार को हिम्मत बंधाते हुए बच्चे के इलाज के लिए 1 लाख रुपए की मदद देने की बात कही। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग इसको लेकर तारीफें कर रहे हैं और पवन कल्याण को शुक्रिया कह रहे हैं। ये पहली बार नहीं है कि पवन कल्याण ने किसी की मदद की है बल्कि वो अक्सर किसी ना किसी तरह से लोगों के बीच जाते रहते हैं।

इस मानवीय कदम के बाद लोगों ने अभिनेता-राजनेता की जमकर तारीफ की है। किसी ने उनको नेक दिल इंसान कहा तो किसी का कहना है कि वो ऐसा करते रहते हैं। किसी ने जमीन से जुड़ा हुआ व्यक्ति कहा तो किसी ने कहा कि उनको सीएम बनना चाहिए। पवन कल्याण ने अपने करियर में ढेरों शानदार फिल्में की हैं और अब पूरी तरह से राजनीति पर ध्यान दे रहे हैं। आप भी देखिए ये तस्वीरें जो कि वायरल हो रही हैं..

Read more about: pawan kalyan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X