सिकंदर से पहले ए.आर. मुरुगदास की 'दिल मद्रासी' ने मचाई धूम, धमाकेदार टीजर रिलीज

By Filmibeat Desk
Dil Madharasi

Dil Madharasi teaser out: शिवकार्तिकेयन और ए.आर. मुरुगदॉस की पहली फिल्म "दिल मद्रासी" का जबरदस्त बज बना हुआ है। इसे हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर बताया जा रहा है। शिवकार्तिकेयन ने अपनी पिछली फिल्म "अमरन" से अब तक का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर दिया, वहीं मुरुगदॉस अपने करियर के पीक पर हैं और इस साल दो बड़ी फिल्में देने वाले हैं। श्री लक्ष्मी मूवीज के बैनर तले बन रही ये फिल्म एक भव्य स्तर पर तैयार हो रही है, जो एक दमदार विजुअल स्पेक्टेकल देने का वादा करती है।

आज शिवकार्तिकेयन के जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने उनकी अगली फिल्म "दिल मद्रासी" का दमदार टाइटल ग्लिम्प्स रिलीज़ किया है। ये एक्शन से भरपूर झलक इस ग्रैंड एक्शन एंटरटेनर की झलक दिखाती है। वीडियो में शिवकार्तिकेयन एक पूरी तरह पावर-पैक अवतार में नजर आ रहे हैं, उनकी इंटेंसिटी देखते ही बन रही है। खास बात ये है कि इसमें एक भी डायलॉग नहीं है, लेकिन फिर भी ये झलक फिल्म के बाकी अहम किरदारों को इंट्रोड्यूस करती है और जबरदस्त एक्साइटमेंट बढ़ा रही है!

टाइटल ग्लिम्प्स में सिनेमैटोग्राफर सुदीप इलामोन के शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं, जो फिल्म के ग्रैंड लुक को और दमदार बनाते हैं। वहीं, रॉकस्टार कंपोज़र अनिरुद्ध रविचंदर की जबरदस्त बीजीएम इस झलक को और भी धमाकेदार बना देती है।

ए.आर. मुरुगदॉस, जो अपनी दमदार कहानियों और इंटेंस स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं, इस बार "दिल मद्रासी" के साथ एक बिल्कुल नई और जबरदस्त एक्शन से भरपूर कहानी पेश करने वाले हैं। फिल्म में जबरदस्त थ्रिल और धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को पूरी तरह से बांधे रखेगा!

ये फिल्म रुक्मिणी वसंथ के लिए पहला बड़ा प्रोजेक्ट साबित होने वाली है, वहीं विद्युत जामवाल, बिजू मेनन, शब्बीर और विक्रांत भी इसमें अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म की एडिटिंग का जिम्मा श्रीकार प्रसाद ने संभाला है, जबकि अरुण वेनजारामूडू आर्ट डायरेक्शन की देखरेख कर रहे हैं। एक्शन कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी केविन मास्टर और धिलिप मास्टर ने ली है। टाइटल रिवील और ग्लिंप्स ने इस हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट के लिए एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: a r murugadoss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X