अल्लू अर्जुन ने 30 मिनट में खर्च करा डाले मेकर्स के 50 करोड़, 35 दिनों तक कराई कड़ी मशक्कत

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 उर्फ पुष्पा: द रूल मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार है। बता दे कि हर कोई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है और हर एक अपडेट को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन अब एक अपडेट सामने आई है और बताया जा रहा है की फिल्म के एक खास सीन की शूटिंग को पूरा कर लिया गया है।
लेकिन इस एक सीन पर अच्छा खासा अमाउंट खर्च किया गया। दरअसल यह एक गाने का सीक्वेंस है और इसमें लड़ाई के साथ-साथ इमोशनल एलिमेंट्स भी नजर आएंगे। इस 30 मिनट लंबे सीक्वेंस को बनाने के लिए 35 दिन लगे और निर्माता ने इस पर 50 करोड रुपए का खर्च कर दिया। इतने में एक फिल्म भी बनाई जा सकती थी।
बता दे कि पुष्पा फिल्म को 2021 में रिलीज किया गया और यह बिना प्रचार के ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म के पहले भाग को 200 करोड रुपए की लागत से बनाया गया और बिना प्रमोशन के इसने 370 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म के डायलॉग से लेकर स्टोरी लाइन के अलावा डांस को भी काफी पसंद किया गया।
लेकिन अब खबर आ रही है कि पुष्पा फिल्म के दूसरे भाग को 500 करोड़ की लागत में बनाए जाने वाला है। पुष्पा 2 की शूटिंग का आखिरी फेज चल रहा है और इसे 15 अगस्त को रिलीज किया जाने वाला है। पिछले साल ही अल्लू अर्जुन ने पुष्प 2 का फर्स्ट लुक्स पोस्ट शेयर कर दिया था। जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications

