'45’ के जबरदस्त टीज़र ने काटा बवाल, डॉ. शिव राजकुमार, उपेंद्र और राज बी. शेट्टी की एक्शन पैक्ड फिल्म

By Filmibeat Desk
south movies

45 Teaser- साउथ सिनेमा के पैन इंडिया रिलीज के इस सुनहरे दौर में कन्नड फिल्मों के दिग्गज कलाकार डॉ. शिव राजकुमार, उपेंद्र और राज बी. शेट्टी जैसे कलाकारों से सजी बहुप्रतीक्षित कन्नड़ भाषा की एक्शन पैक्ड फैन्टेसी ड्रामा फिल्म '45' का जबरदस्त टीज़ गुरुवार को मुंबई के पीवीआर सिनेमा में लॉन्च किया गया। देश के चार सबसे बड़े शहरों में प्रमोशन के लिए पैन इंडिया टूर की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है।

क्या टीजर है, फिल्म देखने के लिए य़ह टीजर दर्शकों को दावत दे रहा है. प्रसिद्ध संगीतकार अर्जुन जन्या ने साउथ के बड़े सितारों को एक साथ लाने का प्रयोग किया है जिनकी बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म है। सूरज प्रोडक्शंस द्वारा बनी फिल्म को 15 अगस्त, 2025 को कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम के साथ हिंदी में भी भव्य स्तर पर रिलीज किया जाएगा।

टीजर का एक संवाद अभी से लोगों की जुबान पर चढ़ गया है "इंसान को उसके मरने के बाद दिखाने वाला प्यार उसके जीते जी दिखाओ।"

एक धमाकेदार कन्नड ऐक्शन ड्रामा फिल्म 45 एक रहस्यमयी नंबर पर आधारित है जिसमें दर्शक शिवराजकुमार, उपेंद्र और राज बी. शेट्टी जैसे तीन दमदार कलाकारों को एक साथ बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। इस कहानी में जब नंबर '45' उनके जीवन में आता है, तो कुछ भी पहले जैसा नहीं रहता सब कुछ बदल जाता है। संगीत के महारथी अर्जुन जन्या द्वारा निर्देशित यह शानदार फिल्म एक्शन, ईमोशन और गहरी संवेदनाओं का अद्भुत संगम है।

मल्टी स्टारर फिल्म के लिए एक स्टैन्डर्ड सेट करने वाली फिल्म 45 के अनोखे प्रोमोशनल प्लान के अंतर्गत निर्माताओं ने 15 और 16 अप्रैल, 2025 को शानदार फोर-स्टेट टीज़र लॉन्च टूर की शुरुआत मुंबई में हिन्दी टीज़र के भव्य शो से हो गई है. सिर्फ 2 दिनों में चार राज्यों में फिल्म के टीज़र को बड़े स्तर पर प्रमोट किया जाएगा। मुम्बई के बाद 15 अप्रैल की शाम को हैदराबाद में जश्न मनाया जाएगा। अगले दिन 16 अप्रैल को फिल्म की टीम चेन्नई जाएगी और फिर अंत में केरल के कोच्चि के पीवीआर फोरम में एक शानदार कार्यक्रम के साथ समापन होगा।

फिल्म के दिग्गज कलाकार डॉ. शिवराजकुमार का कहना है कि : बहुत ही रोमांचक सिनेमा है '45'. जब मैंने इस की स्टोरी पढ़ी थी तभी मुझे लगा था यह एक असाधारण फिल्म होगी और मैंने तुरंत इस फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी। टीज़र लॉन्च दरअसल हमारे फैंस के साथ अपने एक्साइटमेंट को शेयर करने का पहला कदम है. इस फिल्म के साथ हम सभी की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।"

इस फिल्म को लेकर बेहद खुश और उत्साहित उपेंद्र ने कहा "'45' जैसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। इस टीज़र प्रमोशन टूर के साथ, हम सिर्फ़ इस फिल्म की कुछ झांकियां ही नहीं दिखा रहे हैं बल्कि फिल्म की सफलता की मंजिल की ओर यह पहला कदम है। अभी बहुत कुछ आना बाकी है।"

संगीतकार से फिल्म निर्देशक बन रहे अर्जुन जन्या ने कहा: दर्शकों के सामने फिल्म '45' के माध्यम से एक ऐसी कहानी प्रस्तुत करने जा रहे हैं जो अपने आप में विशेष है और इससे पहले शायद ही दर्शकों ने ऐसी कहानी देखी हो। मेरा हमेशा से सपना था ऐसे बड़े और मंझे हुए कलाकारों के साथ कोई प्रोजेक्ट करूँ और '45' के जरिए मेरा यह ख्वाब पूरा होता दिख रहा है।

फिल्म के टीज़र प्रमोशन पैन इंडिया टूर के द्वारा हम देश भर के दर्शकों से अपील करना चाहते हैं कि फिल्म को सफल बनाने के लिए हमारी इस यात्रा में हमसे जरूर जुड़ें। भारत में शायद पहली बार मैंने इस फिल्म की शूटिंग से पहले फिल्म बना ली थी। आप सोच रहे होंगे कि मैं क्या बोल रहा हूं मगर वीएफएक्स के द्वारा हमने एक साल से ज्यादा समय मे यह पूरी पिक्चर बनाई वो भी म्युज़िक के साथ. फिर उसे निर्माता और ऐक्टर को दिखाई इसलिए जब इसकी शूटिंग हुई तो सिर्फ वही शॉट लिए गए जैसे पहले से बनाए गए थे।"

निर्देशक अर्जुन जन्या ने आगे बताया कि लॉकडाउन के दौरान मैंने यह कहानी सोची थी. उस कोरोना काल मे मेरे भाई की मृत्यु हो गई थी. उससे प्रेरणा लेकर स्टोरी लिखी थी. बतौर संगीतकार डेढ़ सौ फिल्म करने के बाद जब मैं फिल्म डायरेक्टर बना तो सब सोच रहे थे कि म्युजिकल फिल्म होगी मगर 45 की कहानी ऐसी है जिसमें कोई गीत नहीं है. हाँ इसका एक प्रोमोशनल सांग होगा।"

निर्माता एम. रमेश रेड्डी का कहना है कि : "45' हम सब का ड्रीम प्रोजेक्ट है। हमने हमेशा इसे एक ऐसी फिल्म के रूप में देखा है जो विभिन्न भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों को अपनी जैसी लगेगी। यह टीज़र टूर सिर्फ़ शुरुआत है। ट्रेलर और गानों से लेकर एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन और फैन इवेंट तक - हम हर जगह लोगों से जुड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। यह 100 प्रतिशत भारतीय फिल्म है. टीजर मे आपने सिर्फ 25 प्रतिशत देखा है 75 प्रतिशत देखना बाकी है जो पिक्चर में देखने को मिलेगा।"

निर्देशक ने आगे कहा कि शिव राजकुमार और उपेन्द्र ने फिल्म में कुछ शाकिंग सीन किए हैं। टीजर के अंत में उपेन्द्र जी का एक शॉट कुत्ते के साथ है जिसे उन्होंने बिना कुछ पूछे किया।

श्रीमती उमा रमेश रेड्डी और एम. रमेश रेड्डी द्वारा निर्मित और अर्जुन जन्या द्वारा लिखित और निर्देशित, सूरज प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म '45' स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 को रिलीज होनी है।

More from Filmibeat

Read more about: south movies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X