एक्ट्रेस की कोख को लगा ग्रहण, पैदा होती खत्म हुई एक जुड़वा बच्ची, ना पति-ना BF कोई नहीं है बाप

Bhavana Ramanna Baby Died: कन्नड़ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री भावना रेमन्ना 40 साल की उम्र में अपनी ज़िंदगी का एक नया और खूबसूरत अध्याय शुरू करने को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। हालांकि उनकी खुशियों को किसी की बुरी नजर लग गई है। दरअसल, ये एक्ट्रेस जुडवा बच्चों के साथ प्रेग्नेंट थीं लेकिन अब खबर है कि एक्ट्रेस के दो बच्चों में एक बी बच पाया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक भावना के जुड़वा बच्चों में से एक गर्भस्थ शिशु का निधन हो गया है। भावना रमन्ना के ट्विन बेबी में से एक का निधन हो गया। हालांकि, एक बच्ची को उन्होंने जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भावना और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। भावना एक बच्ची की मां बन गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, भावना ने दो हफ्ते पहले एक बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने आठवें महीने में बच्ची को जन्म दिया। स्पष्ट कर दें कि भावना की तरफ से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। हालांकि, इंस्टाग्राम पर उन्होंने हाल ही में अपने बेबी शावर का एक वीडियो शेयर किया था।
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आईवीएफ के जरिए मां बनीं अभिनेत्री भावना की डिलीवरी डॉक्टर के निर्देशानुसार हुई। गर्भावस्था के सातवें महीने में कुछ परेशानी आई। उनकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव आए। जांच कराने पर पता चला कि एक बच्चे को समस्या थी। अभिनेत्री की डिलीवरी आठवें महीने में की गई। मगर, गर्भ से बाहर आते ही एक बेबी का निधन हो गया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भावना ने आईवीएफ (IVF) तकनीक की मदद से गर्भधारण किया है। उन्होंने खुद बताया कि यह सफर कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा, लेकिन परिवार के भरपूर साथ और प्यार ने इसे आसान बना दिया। यह वाकई काबिल-ए-तारीफ है कि इन विट्रो फर्टिलाइजेशन जैसी आधुनिक तकनीक ने कई महिलाओं के माँ बनने के सपने को साकार किया है।
आपको बता दें कि भारत में आईवीएफ इलाज के लिए कानूनी उम्र 20 से 50 साल तक है। 40 साल की उम्र में भावना को माँ बनने की गहरी इच्छा हुई। 4 जुलाई 2025 को भावना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर कर इस खुशखबरी का ऐलान किया। इन तस्वीरों में वह अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही थीं। उन्होंने एक सुंदर एसिमिट्रिकल कुर्ता पहना था जिसके साथ सफेद पतलून थी। उनके बाल खुले थे, हल्का मेकअप और माथे पर बिंदी उनकी सादगी को बढ़ा रही थी।
अपनी पोस्ट के साथ भावना ने एक लंबी और दिल छू लेने वाली बात लिखी। उन्होंने बताया कि कैसे एक अकेली, अविवाहित महिला के तौर पर माँ बनने का उनका ये फैसला कितना मुश्किल था। भावना ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वो इस तरह से माँ बनेंगी, लेकिन अब वो जुड़वां बच्चों के साथ छह महीने की गर्भवती हैं और बहुत खुश हैं। उन्होंने लिखा, "नया अध्याय, एक नई लय... मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं ऐसा कहूँगी - लेकिन मैं यहाँ हूँ, जुड़वां बच्चों के साथ छह महीने की गर्भवती, और आभार से भरी हुई। 20 और 30 की उम्र में, मेरे मन में माँ बनने का विचार नहीं था। लेकिन जब मैं 40 साल की हुई, तो यह इच्छा बहुत मजबूत हो गई। एक अकेली महिला के तौर पर, यह रास्ता आसान नहीं था - कई आईवीएफ क्लीनिकों ने सीधे मुझे मना कर दिया।"


Click it and Unblock the Notifications











