..................... सारा अली खान ने किया कंफर्म - कार्तिक आर्यन के साथ चल रहा लव आजकल | Sara Ali Khan confirms dating Kartik Aaryan - Hindi Filmibeat

सारा अली खान ने किया कंफर्म - कार्तिक आर्यन के साथ चल रहा लव आजकल, कर रही हैं डेट

सारा अली खान आजकल कार्तिक आर्यन के साथ अपनी आने वाली फिल्म लव आजकल प्रमोट कर रही हैं और इस दौरान सारा ने कंफर्म कर दिया कि वो कार्तिक आर्यन को डेट कर रही हैं।

दरअसल, सारा अली खान से पूछा गया कि अगर कार्तिक आर्यन को डेट करना हो तो किसी को क्या करना चाहिए? सारा का जवाब था - कॉफी विद करण में जाना चाहिए। यानि कि दबी ज़ुबान से ही सही लेकिन सारा ने अपनी और कार्तिक से जुड़ी अफवाहों पर मुहर लगा दी है।

sara-ali-khan-confirms-dating-kartik-aaryan

हाल ही में सारा और कार्तिक एक ही थाली से खाना खाते दिखाई दिए थे जहां कार्तिक बड़े प्यार से सारा को अपने हाथों से खाना खिला रहे थे। ये तस्वीर भी तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

गौरतलब है कि हाल ही में सारा ने ये भी माना कि भले ही रणवीर सिंह ऐसा मानते हों कि कॉफी विद करण के बाद उन्होंने पहली बार एक इवेंट में सारा और कार्तिक को मिलवाया था लेकिन ये सच नहीं है।

सारा ने बताया कि उन्होंने रणवीर को कभी नहीं बताया पर वो और कार्तिक दोनों रणवीर के मिलवाने से पहले ही मिल चुके थे। सारा और कार्तिक स्टारर लव आजकल 14 फरवरी को रिलीज़ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X