Review बम्फाड़ - लॉकडाउन में दबंग जुनूनी हीरो आया है नाटे नासिर जमाल, अगला एंग्री यंग मैन
जी5 फिल्म- बम्फाड़
कलाकार-आदित्य रावल, शालिनी पांडे, विजय वर्मा, विजय कुमार आदि।
निर्देशक- रंजन चंदेल ( अनुराग कश्यप प्रस्तुत फिल्म)
क्लास रूम के बोर्ड पर लिखा है -कर्म ही पूजा है, दीवार पर दिखता है डॅाली का फोन नंबर । इस बात से अंदाजा हो जाता है कि ये अनुराग कश्यप की ठेठ देहाती फिल्म है। बिना गाली-गलौज और बोल्ड सीन के। ये शुद्ध देसी रोमांस वाली फिल्म है। कहानी का मुख्य किरदार है नासिर जमाल। नाम में जितना दम इस लड़के ने उतना ही रंग इस सीरीज में भरा है। शुरू के पहले 1 मिनट में आप सोचेंगे कि भई ये नया लड़का है कौन?

तभी सामने स्क्रीन पर आता है नाम आदित्य रावल। अभिनेता परेश रावल के बेटे हैं आदित्य। ये उनकी डेब्यू फिल्म है। जो इस लॅाकडाउन में अपने आगाज से एक्टिंग के ताले खोल कर रख देते हैं। नासिर जमाल के किरदार में आदित्य ने जितनी शिद्दत से रोमांस किया है उतनी ही तबीयत से एंग्री यंग मैन किरदार में जम गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











