Review: अमिताभ की नहीं राम की 'जंजीर'
फिल्म- जंजीर
स्टारकास्ट- राम चरन, प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज
निर्देशक- अपूर्वा लखिया
(सोनिका मिश्रा) अपूर्वा लखिया की फिल्म जंजीर आज बडे़ परदे पर रिलीज हो रही है। हालांकि जब से फिल्म शुरु हुई है तभी से ये बात हो रही थी कि ये फिल्म अमिताभ बच्चन की 1973 में रिलीज हुई फिल्म जंजीर की रीमेक है लेकिन फिल्म को देखने के बाद शायद लोगों की ये गलतफहमी दूर हो जाए। जंजीर फिल्म का सिर्फ नाम पुरानी जंजीर से मिलता है इसके अलावा कुछ सीन्स हैं और किरदारों के नाम है जो कि जंजीर से कॉपी किये गये हैं लेकिन इसके अलावा फिल्म की कहानी और फिल्म की कहानी को स्क्रीन पर दिखाने का तरीका सबकुछ अलग है। राम चरन तेजा ने फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग की है और उनमें एंग्री यंग मैन के सारे लुक भी देखने को मिले। प्रियंका को फिल्म में एक भरपाई के रुप में देखा गया। उनके पास करने को ज्यादा कुछ था ही नहीं।
जंजीर फिल्म में गाने भी कुछ खास नहीं है। राम चरन के लुक्स पूरे साउथ सुपरस्टार के ही लगे। उन्हें देखकर यही लगा कि या तो निर्देशक ने उनके लुक्स पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया या फिर राम साउथ की ही फिल्मों में फिट होते हैं। बॉलीवुड के लिए एक्टर के चेहरे पर जो चार्म होना चाहिए वो कहीं ना कहीं राम चरन के चेहरे से गायब था। राम चरन ने जंजीर फिल्म में काफी बेहतरीन स्टंट और एक्शन सीक्वेंस किये हैं लेकिन कहीं कहीं फिल्म में एक्शन हद से ज्यादा हो रहा था। हालांकि जंजीर देखते समय कई बार अमिताभ बच्चन की छवि भी आंखों के सामने आ रही थी लेकिन राम चरन के साथ अमिताभ को कंपेयर करने का मतलब था फिल्म को एक सिरे से नापंसद करना। जो कि उम्मीद है कि लोग नहीं करेंगे।
प्रियंका चोपड़ा फिल्म में भी प्रियंका चोपड़ा ही लगी हैं। कहीं से भी वो माला के किरदार में नहीं ढलीं। कहीं कहीं पर बेवजह के सीन्स और रोमांस का यूज किया गया है जिनके बिना भी फिल्म शायद बन सकती थी। इसके अलावा विजय और शेरा के बीच के कुछ सीन्स काफी बेहतरीन थे। प्रकाश राज ने हमेशा की तरह अपनी विलेन की एक्टिंग से हंसाया भी है और गुस्सा भी दिलाया है। माही गिल को भी फिल्म में बेवजह ही यूज किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











