..................... Yuvvraaj is no exception! | दिलचस्zwj;प फिल्zwj;म है 'युवराज' - Hindi Filmibeat

दिलचस्‍प फिल्‍म है 'युवराज'

By Super

फिल्मः युवराज
निर्देशकः सुभाष घई
कलाकारः अनिल कपूर, सलमान खान, कैटरीना कैफ, जाएद खान

निर्देशक सुभाष घई की फिल्में अपनी नाटकीयता के लिए जानी जाती है। उनकी ताजा तरीन फिल्म 'युवराज" भी इसी का साफ उदाहरण है।

हालांकि फिल्म 'युवराज" अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहेगी। इस फिल्‍म को सुभाष घई की सर्वश्रेष्ठ फिल्म तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन उनकी पिछली फिल्‍मों से बेहतर कहा जा सकता है।

कहानी: देवेन युवराज (सलमान खान) एक संगीत समूह में गायक है और वह अनुष्का (कैटरीना कैफ) से प्यार करता है। कैटरीना के पिता डॉ.बेटन (बोमन ईरानी) इस रिश्ते के खिलाफ है।

इस प्रेम कहानी में तब एक मोड़ आता है, जब देवेन (सलमान) के पिता की मौत हो जाती है और वह अपने पिता की सम्पत्ति पर दावा करने के लिए लंदन जाता है।

लंदन पहुंचने के बाद लगभग बारह साल बाद देवेन की मुलाकात होती है अपने दो अपिरिचित भाईयों ज्ञानेश युवराज (अनिल कपूर) और डैनी युवराज (जाएद खान) से। लेकिन यहां सब कुछ ठीक-ठाक नहीं होता। पूरी फिल्‍म आपसी रिश्‍तों के ताने बाने के बीच घूमती है।

'युवराज" में संगीत ए.आर.रहमान ने दिया है, जो काफी सुरीला है। यूरोप की प्राकृतिक खूबसूरती को कबीर लाल ने बेहद नजाकत के साथ कैमरे में कैद किया है।

अभिनय: अनिल कपूर ने सारे किरदारों की तुलना में बेजोड़ और लाजवाब अभिनय किया है। सलमान की बात करें तो उनके किरदार में एक साथ कई चीजें देखने को मिलती है।

हालांकि, फिल्म के अंतिम भाग में उनका अभिनय काबिले-तारीफ है। कुछ दृश्यों में जाएद का अभिनय भी बेहतरीन और सराहनीय है। मिथुन चक्रवर्ती ने अपने छोटे से किरदार में गहरी छाप छोड़ी है।

कैटरीना का अभिनय और उनकी वेशभूषा को देखकर तो यहीं लगता है मानो कोई परी उतर आई हो। फिल्म की कहानी भले ही तीनों अभिनेताओं पर केन्द्रित हो, लेकिन सबका ध्यान उनकी ओर जरुर जाएगा।

कुल मिलाकर फिल्म 'युवराज" एक दिलचस्प फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X