Yodha Twitter Review: सिद्धार्थ के एक्शन अवतार ने जीता लोगों का दिल? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे पोस्ट

Yodha Twitter Review: आखिरकार, वह दिन आ ही गया जब सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म योद्धा बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। सागर और पुष्कर ने मिलकर इस फिल्म को डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी और राशि खन्ना मुख्य भूमिका में हैं।
जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, ट्विटर पर फिल्म के रिव्यूज आने शुरू हो गए हैं। ट्विटरवासियों ने सिद्धार्थ के परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की है और यह तक कह दिया है कि यह सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर का अब तक का बेस्ट काम है।
ये फिल्म योद्धा टास्क फोर्स के कमांडिंग ऑफिसर अरुण कात्याल की एक हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर जर्नी का वादा करती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के अभी और भी पार्ट आने वाले हैं और ये फिल्म इस फ्रेंचाइजी का पहला हिस्सा है। इस फिल्म को हीरू यश जौहर, अपूर्व मेहता, करण जौहर और शशांक खेतान ने प्रोड्यूस किया है।
ट्विटर रिव्यू की बात करें तो फिल्म के लिए फैन्स का फैसला अब तक अच्छा आ रहा है। माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स सिद्धार्थ की तारीफों से भर चुका है।
गुरुवार को, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी फिल्म योद्धा के लिए एक विशाल प्रीमियर की मेजबानी की, जिसमें उनके परिवार और बी-टाउन इंडस्ट्री के दोस्तों ने हिस्सा लिया। एक्स पर एक वीडियो में, यह देखा जा सकता है कि सिड को दर्शकों से खड़े होकर तालियां मिलीं, जिससे पता चलता है कि वो एक्टर के परफॉर्मेंस से कितने खुश थे।
इसी बीच योद्धा के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ ने फिल्म के बारे में बात की और कहा, 'योद्धा पूरी तरह से काल्पनिक कहानी है। हमने एक नई टास्क फोर्स बनाई है - योद्धा। इसलिए जब आप शून्य से कुछ बनाते हैं, तो आप बहुत सारी फ्रीडम ले सकते हैं। हमने फिल्म में कई बदलाव किए हैं और मुझे जो एक्शन करने को मिला वह 'शेरशाह' से बहुत अलग है। यहां मैं अधिक एनर्जेटिक, दुबला-पतला हूं और बहुत तरह के हथियारों का इस्तेमाल करता हूं। मुझे लगता है कि इसमें मेरे सबसे अच्छे एक्शन सीन हैं जो मैंने पिछले एक दशक में किए हैं।'


Click it and Unblock the Notifications











