Yeh Meri Family 3 Review In Hindi: पुराने दिनों की सैर कराती है ये वेब सीरीज, भाई-बहन की जोड़ी ने जीता दिल!

YEH MERI FAMILY

{rating}Yeh Meri Family 3 Review In Hindi: यह 'ये मेरी फैमिली' (2018) का तीसरा सीज़न है, जिसमें 90 के दशक में पैदा हुए बच्चों के सरल और तनाव मुक्त दिनों को दिखाया गया है। सीज़न 3 लखनऊ में वसंत के मौसम के दौरान होता है, और हवा में आशाओं और सपनों की खुशबू होती है। अवस्थी परिवार के रोज की जिंदगी में कई प्यारे पल होते हैं, जैसे होली त्योहार की खुशी, तरह तरह के सुख दुख आदि।

ये मेरी फैमिली 3 ऐसे समय में रिलीज हुई है जब वेब सीरीज का बड़ा हिस्सा अपराध और रोमांच या भारी सामाजिक ड्रामा से भरा हुआ है। यह वेब सीरीज आपको खुशी देती है और पुराने समय की झलक देती है और दिखाती है कि कैसे उस समय के लोगों में सादगी हुआ करती थी।

चाहे खुशी हो, दुख हो या बहस, डायरेक्टर राहिब सिद्दीकी एक मिडल क्लास भारतीय परिवार के सार को प्रभावी ढंग से व्यक्त करते हैं। सीज़न 2 में रितिका (हेतल गाडा) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सीजन 3 में, हम ऋषि (अंगद राज) की मासूम आंखों से घटनाओं को देखते हैं, और कभी-कभी, वह आपको खूब हंसाते भी हैं।

कैसी है कहानी

ये मेरी फैमिली के सबसे छोटे सदस्य के रूप में, अंगद राज ने शानदार ढंग से ऋषि का किरदार निभाया है।मजेदार स्टोरी टेलर के रूप में, अंगद मनोरंजक और आकर्षिक दोनों लग रहे हैं। राजेश कुमार और जूही परमार बेहतरीन एक्टर हैं, और यह जोड़ी सख्त और प्यार करने वाले भारतीय माता-पिता के रूप में अपनी भूमिका बखूबी निभाते नजर आ रहे है।

ऋषिका के रूप में हेतल गडा ने फिर से अद्भुत काम किया है। हेतल कई सीन में अंगद की चट्टान है और आप ये वेब सीरीज देखकर उनके भाई-बहन के रिश्ते से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकते।

कुल मिलाकर, ये मेरी फैमिली 3 आपका मूड रिफ्रेश करने वाली वेब सीरीज है और पुराने दिनों की सैर करवाने वाली भी। इस वेब सीरीज में कई ऐसे सीन हैं जो आपको हंस-हंसकर लोट-पोट करने पर मजबूर कर देती है। खास तौर पर बच्चों को छोटी-मोटी नोंकझोंक भी खूब हंसाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X