..................... Yamla Pagla Deewana 2 movie review - Hindi Filmibeat

यमला पगला दीवाना 2 में सलमान का अहम किरदार- फिल्म रिव्यू

फिल्म- यमला पगला दीवाना 2
एक्टर्स- धर्मेंद्र, सन्नी देओल, बॉबी देओल, क्रिस्टीन अखीवा, नेहा शर्मा
निर्देशक- संगीत सिवन
संगीत- शऱीब तोषी

धर्मेंद्र, सन्नी देओल और बॉबी देओल की फिल्म यमला पगला दीवाना पार्ट 2 आज सिनेमाघरों में धूम मचाने आ गयी है। हालांकि यमला पगला दीवाना 2 के प्रमोशन्स के लिए धर्मेंद्र पाजी और उनकी फैमिली ने कुछ खास नहीं किया, हो सकता है कि उन्हें पहले से ही इस बात का पूरा यकीन हो कि उनकी फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर चलनी ही है। कॉमेडी की बात चले तो भला सरदार कहां पीछे रहने वाले हैं। सबसे ज्यादा जोक भी सरदारों पर ही बनते हैं और सबसे ज्यादा प्यार देने वाले भी सरदार ही होते हैं। तो यमला पगला दीवाना 2 में भी कॉमेडी के साथ रोमांस का भी जोरदार तड़का है। हंसते-हंसते प्यार करना हो तो जरुर देखें यमला पगला दीवाना 2।

फिल्हाल फिल्म की कहानी के बारे में हम आपको बता देते हैं। किरदार वहीं हैं धरम सिंह (धर्मेंद्र) और गजोधर (बॉबी देओल) और पलविंदर सिंह (सन्नी देओल)। धरम सिंह और गजोधर सिहं अभी भी लोगों को बेवकूफ बनाकर लूटते हैं और यही उनका काम है। पलविंदर सिहं इस फिल्म में भी काफी सीधे और ईमानदार किरदार में है। फिल्म की कहानी शुरु होती है धरम सिंह से जो कि अपने बेटे गजोधर की शादी योगराज (अन्नु कपूर), जो कि एक कॉनमैन ही है और साथ ही दिवालिया भी, की बेटी सुमन (नेहा शर्मा) से कराना चाहता है।

दूसरी तरफ पलविंदर जो कि एक बैंक में लोन लेने वालों से पैसे निकलवाने का काम करता है वो योगराज के क्लब में मैनेजर की जॉब कर लेता है। उसी दौरान पलविंदर को योगराज की दूसरी बेटी रीत (क्रस्टीन अखीवा) से प्यार हो जाता है। फिल्म में और क्या-क्या होता है फिल्म में ये जानने के लिए पढ़िये स्लाइड्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X