Yaariyan 2 Movie Review: दिव्या खोसला कुमार, पर्ल वी पुरी और मीजान स्टारर एक एंटरटेनिंग म्यूजिकल ड्रामा

Rating:
3.0/5

yaariyan-2-movie-review-in-hindi-starring-divya-khosla-kumar-pearl-v-puri-meezaan-jafri

निर्देशक - राधिका राव, विनय सप्रू
कलाकार - दिव्या खोसला कुमार, यश दासगुप्ता, अनस्वरा राजन, मिजान जाफरी, वरीना हुसैन, प्रिया प्रकाश वरियर, पर्ल वी पुरी

इस हफ्ते आई 'लियो' और 'गणपत' जैसी औसत एक्शन फिल्मों के बीच, यारियां 2 सिनेमाघरों में आई है, जो एक म्यूजिकल- रोमांटिक ड्रामा है। कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म उम्मीद से बेहतर साबित होती है। तीन कजिन्स की ये कहानी 2014 में आई मलयालम फिल्म 'बैंगलोर डेज़' की हिंदी रीमेक है। लिहाजा, यदि आपने ओरिजनल फिल्म नहीं देखी है, तो इसे आप जरूर एन्जॉय करेंगे। फिल्म इमोशनल स्तर पर काफी काम करती है।

कहानी

लाडली छिबर (दिव्या खोसला कुमार), शिखर रंधावा (मीजान जाफरी) और बजरंग उर्फ बज्जू (पर्ल वी पुरी) चचेरे भाई- बहन हैं। जिन्होंने अपने जीवन और सपनों को पूरा करने के लिए समझौता किया है। अपने माता-पिता की अपेक्षाओं (जिसे वे नैपी बदलने वाले का कर्ज़ चुकाना कहते हैं) को पूरा करते हुए तीनों मुंबई पहुंचते हैं। जहां उनकी जिंदगी में तमाम हिचकोले आते हैं। लाडली खुद को अभय सिंह कात्याल (यश दासगुप्ता) के साथ एक ऐसी शादी में पाती है, जहां प्यार ही नहीं है। शिखर एक बाइक रेसर है, जिसे आजीवन रेसिंग से बैन कर दिया गया। और बज्जू एक कॉर्पोरेट नौकरी में फंसा है। इन तकलीफों के बावजूद, तीनों एक दूसरे का डटकर साथ देते हैं और हर मुश्किलों का सामना करते हुए एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं। ज़िदगी इन्हें कैसे कैसे मोड़ पर लाकर खड़ा करती है और ये उससे कैसे जूझते हैं.. इसी के इर्द गिर्द घूमती है पूरी कहानी।

yaariyan-2-movie-review-in-hindi-starring-divya-khosla-kumar-pearl-v-puri-meezaan-jafri

अभिनय

दिव्या खोसला कुमार, मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी चचेरे भाई-बहनों के रूप में जंचे हैं। कुछ हल्के फुल्के और मजेदार पल हों, झगड़े हों या मजबूती के साथ एक-दूसरे का साथ देना हो.. तीनों ने अपने किरदारों में सहजता दिखाई है। हालांकि दिव्या खोसला कुमार को अपनी संवाद अदायगी पर काफी ध्यान देने की जरूरत है। वहीं, दिव्या यानि की लाडली के पति के किरदार में यश दासगुप्ता ने बेहतरीन काम किया है। गंभीर दृश्यों में वो ध्यान आकर्षित करते हैं। फिल्म में शिखर की प्रेमिका के रूप में अनस्वरा राजन भी हैं, जो बेहद खूबसूरत लगी हैं। मीजान और अनस्वरा की केमिस्ट्री अच्छी लगी है। वहीं, वरीना हुसैन और प्रिया प्रकाश वारियर निराश करती हैं।

yaariyan-2-movie-review-in-hindi-starring-divya-khosla-kumar-pearl-v-puri-meezaan-jafri

निर्देशन व तकनीकी पक्ष

फिल्म का निर्देशन और लेखन राधिका राव और विनय सप्रू के किया है। खास बात है कि रीमेक होते हुए भी फिल्म आपको बांधे रखने में सफल होती है। किरदारों के बीच एक भावनात्मक कनेक्शन है, जिसे आप महसूस करते हैं। कहानी में कुछ कमियां हैं, लेकिन जिस तरह से म्यूजिक के सहारे कथानक को बढ़ाया जाता है, वो दिलचस्प है। एक बात जो थोड़ी निगेटिव पक्ष में जाती है.. वो है कहानी में एक साथ कई ट्रैक का चलना, जिस वजह से खासकर सेकेंड हॉफ में कहानी भटकती लगती है। जहां तीनों चचेरे भाई-बहन के रिश्ते को अच्छे से दर्शाया गया है, वहीं बाकी ट्रैक थोड़े प्रेडिक्टेबल लगते हैं।

रेटिंग

इस हफ्ते लियो, गणपत जैसी कमजोर फिल्मों के बीच यारियां 2 एक बेहतर च्वॉइस होगी। यह कजिन्स के बॉण्ड पर बनी एक प्यारी सी कहानी है। परफॉमेंस औसत हैं, लेकिन लेखन और म्यूजिक इसे एंटरटेनिंग बनाती है। फिल्मीबीट की ओर से 'यारियां 2' को 3 स्टार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X