अक्षय के बिना अधूरी सी वेलकम बैक- रिव्यू
2007 में रिलीज हुई ब्लॉबस्टर फिल्म 'वेलकम' का सीक्वल 'वेलकम बैक' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं। इसी के साथ फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और परेश रावल भी अहम किरदारों में हैं।
वेलकम बैक में कुछ खास नहीं है जो याद रखा जाए सिवाय फिल्म में कुछ हिस्सों के जैसे अनिल कपूर का माई नेम इज लखन स्टेप करना, परेश रावल के बेहतरीन डायलॉग्स के साथ उनके एक्सप्रेशन, नाना - अनिल की जोड़ी।

फिल्म की कहानी कुछ यूं है कि मजनू (अनिल कपूर) और उदय (नाना पाटेकर) शादी करके घर बसाना चाहते हैं। उनकी इकलौती बहन है श्रुति हासन जो कि अजय- अज्जू भाई (जॉन अब्राहम) से प्यार करती है। लेकिन मजनू और उदय नहीं चाहते कि उनकी शादी हो।
वहीं एक डॉन वॉंटेड का बेटा हनी(शाईनी आहूजा) भी श्रुति से प्यार करता है। अब उदय और मजनू मिलकर इस किस तरह से अपनी बहन की शादी किसी डॉन से होने से रोकते हैं इसी के इर्द गिर्द घूमती है वेलकम बैक।
फिल्म के बार में विस्तार से रिव्यू यहां पर पढ़ें


Click it and Unblock the Notifications











