Weak Hero Class 2 Review: एक कमजोर शरीर वाला हीरो, अपने दोस्तों के लिए जो तोड़ देता है सारी सीमाएं लेकिन...

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Netflix
एपिसोड्स: 8
कास्ट: पार्क जी-हून (यॉन सी-ऊन), रयों (पार्क हू-मिन), चोई मिन-यंग (सियो जून-ते), ली मिन-जे (गो ह्यून-तक)
Weak Hero Class 2 Review: 'वीक हीरो क्लास 2' में पार्क जी-हून एक बार फिर दमदार एक्शन और जबरदस्त फाइट सीन के साथ लौटे हैं। इस बार कहानी में कुछ नई दोस्तियां भी जुड़ती हैं। हालांकि ड्रामा में नई परतें तो जुड़ती हैं, लेकिन सीजन 1 जैसी भावनात्मक गहराई की कमी महसूस होती है। पढ़िए हमारा स्पॉइलर-फ्री रिव्यू।
क्या है कहानी
'Weak Hero Class 2' एक बार फिर हमें यॉन सी-ऊन की दुनिया में ले जाता है, जो एक शांत स्वभाव वाला टॉपर है लेकिन जरूरत पड़ने पर जबरदस्त फाइटिंग स्किल्स दिखाता है। इस बार कहानी और गहरी है, जहां सी-ऊन एक नए स्कूल, यूनजांग हाई, में एडमिशन लेता है और फिर से खुद को उसी बुली कल्चर में पाता है, जिससे वह भागना चाहता था।
सी-ऊन का दिल अब भी सु-हो की हालत से टूटा हुआ है, जो पिछले सीजन की खतरनाक लड़ाई के बाद कोमा में है। यही इमोशनल बोझ उसे लोगों से दूर रखता है, लेकिन हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि वह फिर से लड़ाई के मैदान में उतरता है।
कैसी है सीरीज
जहां पहले सीजन ने दोस्ती, दर्द और बदले को गहराई से दिखाया था, वहीं दूसरा सीजन तेजी से अपनी कहानी बताने में इतना व्यस्त है कि वह किरदारों के इमोशन में डूबने का मौका ही नहीं देता। नए दोस्त जैसे बाकू (रयों) और जून-ते (चोई मिन-यंग) के साथ सी-ऊन के रिश्ते जल्दी-जल्दी दिखाए गए हैं और इसलिए इनसे जुड़ाव महसूस नहीं होता।
कैसी है एक्टिंग
पार्क जी-हून (यॉन सी-ऊन) अपने पुराने कैरेक्टर डेवलपमेंट की वजह से इस सीजन में भी दमदार लगे। उनके एक्सप्रेशन्स, खासतौर पर तब जब वो गुस्से को अंदर ही अंदर दबाते हैं, बहुत असरदार हैं। वहीं ली जून-यंग का निभाया गया सनकी किरदार गियुम सियोंग-जे, कम समय में भी दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ता है।
इस सीजन में 'Union' नाम की एक गैंग का जिक्र होता है, जिसके पीछे का मास्टरमाइंड है न बेक-जिन (बै नारा)। हालांकि यह बड़ा विलेन और उसका एजेंडा कहानी में रोमांच भरने की कोशिश करता है, पर इस कैरेक्टर का डेवलपमेंट अधूरा लगता है, वो भी एक स्कूल का लड़का है लेकिन इस धंधे में कैसे पड़ा, वो नहीं दिखाया गया है। बाकू और बेक-जिन की दुश्मनी जरूर दिलचस्प है, लेकिन स्क्रिप्ट इसको ठीक से संवार नहीं पाई।
सीजन में क्या है कमी
नए किरदारों को उतना समय और गहराई नहीं दी गई, जितनी जरूरत थी। पहले सीजन जैसे इमोशनल कनेक्शन की कम दिखाया गया है। कहानी तेजी से भागती है, जिससे कई पल अधूरे से लगते हैं। आठ एपिसोड में बहुत कुछ ठूंसने की कोशिश की गई
क्या है अच्छा
पार्क जी-हून की परफॉर्मेंस। कुछ शानदार एक्शन सीन। पिछले सीजन से जुड़े इमोशनल मोमेंट्स, गियुम सियोंग-जे का एंटरटेनिंग एंट्री
फाइनल रिव्यू
'Weak Hero Class 2' एक शानदार फ्रैंचाइजी का अगला चैप्टर जरूर है, लेकिन इसमें वो गहराई और इमोशनल ताकत नहीं है जो पहले सीजन को खास बनाती थी। फिर भी, अगर आप सी-ऊन की जर्नी के साथ जुड़े हैं, तो यह सीजन देखने लायक है। हां, उम्मीद बस इतनी है कि अगर तीसरा सीजन आता है, तो वह पुराने दोस्ती और इमोशनल डैमैज के बैलेंस को ठीक से बिठा पाए।


Click it and Unblock the Notifications











