War 2 Movie Review: ऋतिक पर भारी पड़े Jr. NTR, कहानी के नाम पर पेश की पुरानी सब्जियां, जबरन बनाया गया सीक्वल

War 2

Rating:
2.5/5

War 2 Movie Review: ऋतिक रोशन और जूनियर NTR स्टारर फिल्म 'War 2' आज यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा का महासंगम हुआ है। लेकिन क्या आपको ये फिल्म देखनी चाहिए या स्किप करनी चाहिए आइए इस रिव्यू में जानें।

क्या है कहानी

कहानी है एक ऐसे देशभक्त की जो दुनिया के लिए तो गद्दार है, लेकिन अपने देश को बचाने के लिए कुछ भी कर सकता है। मेजर कबीर को लोग गद्दार मान बैठे हैं और देश के कई दुश्मनों को भी यही गलतफहमी है और इसी चक्कर में एक ऐसा ग्रुप कबीर से कॉन्टैक्ट करता है, जो भारत को झुकाना चाहता है और अपने इशारों में नचाना चाहता है। इस ग्रुप का नाम होता है कलि। ये ग्रुप कलि को कॉन्टैक्ट करता है और उसे सबसे पहले कर्नल लूथरा (आशुतोष राणा) को मारने का काम देता है। कर्नल लूथरा जानते हैं कि अगर कलि को खत्म करना है तो उनका मारा जाना जरूरी है। कर्नल लूथरा खुद कबीर को कहते हैं कि वो उसे मार दे ताकि मिशन के तहत कलि का खात्मा किया जा सके।

लूथरा के मरने के बाद एंट्री होती है विक्रम की। जो एक रॉ ऑफिसर है, लेकिन उसके इरादे सिस्टम के अंदर रहकर सिस्टम को खोखला करने के हैं। विक्रम और कबीर का आमना-सामना होता है, दोनों के बीच नाच-गाना होता है और फिर एक ऐसी सच्चाई सामने आती है, जिसे जानकर कबीर के होश उड़ जाते हैं। कबीर के बचपन का एक घाव फिर से हरा हो जाता है।

कैसी है फिल्म

फिल्म का फर्स्ट हाफ थोड़ा दिलचस्प है, लेकिन कहानी थोड़ी घिसी-पिटी है। इस फिल्म में कबीर के रोल में ऋतिक की एंट्री धांसू दिखाने की कोशिश की गई है लेकिन वो सीन जबरदस्ती का लगा है। हालांकि, जूनियर NTR की एंट्री कमाल की लगी है और वो अपने रोल में हर जगह जबरदस्त ही लगे हैं। फिल्म का सैकेंड हाफ काफी खिंचा-खिंचा सा लगता है। फिल्म में सस्पेंस डालने के चक्कर में कुछ भी डाल दिया गया है। स्टोरी सैकेंड हाफ में इधर-उधर भटकती हुई नजर आती है।

इस फिल्म में जो चीज अच्छी थी, वो थी- कबीर और विक्रम की बॉन्डिंग। यहां तक कि ऋतिक और कियारा से भी ज्यादा अच्छी जोड़ी तो ऋतिक और जूनियर NTR की लगी। जी हां, ऋतिक-कियारा की केमिस्ट्री को ट्रेलर में काफी सिजलिंग दिखाया गया था लेकिन फिल्म में उनकी केमिस्ट्री जबरदस्ती क्रिएट की हुई लग रही थी। फिल्म में कियारा को जांबाज ऑफिसर दिखाया गया है लेकिन फिल्म में उनका किरदार कोई जांबाजी का काम करता हुआ दिखा नहीं है। इससे ज्यादा जांबाजी तो टाइगर सीरीज में कैटरीना कैफ ने दिखाई है।

ऋतिक इस फिल्म के लीड हीरो हैं लेकिन इस फिल्म की जान हैं जूनियर NTR। वो जब भी कैमरे में नजर आए हैं तो कमाल के लगे हैं। यहां तक कि वो कई सीन में ऋतिक पर भारी भी पड़े हैं। अगर स्पाई यूनिवर्स में जूनियर NTR की एंट्री होती है तो वो इस सीरीज में कमाल का काम दिखा सकते हैं।

कुल मिलाकर कहानी के नाम पर पुरानी सब्जियों में नया तड़का मारकर पेश किया गया है। जो हमने इससे पहले आई और भी स्पाई फिल्मों देखा है। अगर आपने स्पाई यूनिवर्स की 'टाइगर' और 'पठान' देखी हैं तो आपको इस फिल्म में कुछ खास नजर नहीं आएगा।

कैसी है एक्टिंग

फिल्म में सभी एक्टर्स ने कमाल का काम किया है, अगर कहानी मजबूत होती तो इन एक्टर्स की मेहनत सफल हो जाती। जूनियर NTR इस फिल्म में कमाल के लगे हैं, उनका लुक बेहतरीन लगा है, वो इस फिल्म में उनका रौब वाकई किसी साउथ सुपरस्टार जैसा ही लग रहा है। कियारा का काम अच्छा है लेकिन उन्हें और स्क्रीन स्पेस मिलना चाहिए था। अनिल कपूर भी अच्छे हैं, लेकिन उनके टैलेंट को भी ढंग से इस्तेमाल नहीं किया गया है। ऐसा लगा कि सिर्फ एक सीन के लिए ही उन्हें ये रोल दिया गया है।

फाइनल रिव्यू

'War 2' स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। 'War' को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और अगर आप इसी उम्मीद के साथ 'War 2' देखने जा रहे हैं कि कुछ नया और दिलचस्प देखने को मिलेगा तो आपके हाथ निराशा लग सकती है। हालांकि, जूनियर NTR के लिए आप ये फिल्म जरूर देख सकते हैं, जो इस फिल्म काफी अच्छे लगे हैं। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से इस फिल्म को मिलते हैं 2.5 स्टार।

More from Filmibeat

Read more about: war 2 review
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X