Review..इस वोडका शॉट को छोड़ देना ही है बेहतर..परफॉर्मेस शानदार..लेकिन!
Recommended Video

Vodka Diaries Movie Review: Kay Kay Menon| Mandira Bedi | Raima Sen | FilmiBeat
/5
प्रोड्यूसर: कुशाल श्रीवास्तव, विशा करकेरा, विशाल राज, अतुल पुपनेजा, विवेक सुधिन्ध्र कुलश्रेष्ठ
लेखक: वैभव बाजपेई
क्या है खास: के के मेनन
क्या है खराब: प्लॉट का खराब क्रियान्वन
आइकॉनिक मोमेंट: क्रेडिट के बाद आपके लिए सुलझाने के लिए एक मिस्ट्री है।
बॉलीवुड में बेहतरीन सितारों का एक पूरा ग्रुप है जो गाहे बगाहे एक साथ दिख जाता है। वोडका डायरीज़ भी उसी ग्रुप की एक फिल्म समझ लीजिए। इसलिए फिल्म में हर किरदार का अभिनय शानदार है।
लेकिन अगर फिल्म में कुछ कमी है तो वो है इसकी लचर और ढीला पटकथा। कहानी और प्लॉट के लिहाज़ से वोडका डायरीज़ मज़बूत फिल्म है लेकिन डायरेक्टर एक अच्छे प्लॉट को संभाल नहीं पाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











