Vijay Rally Stampede Full Video: 20 रुपये के कारण गई 39 लोगों की जान, सुपरस्टार ने उछाली ये चीज और मच गई भदगड़

Vijay Rally Stampede Full Video: तमिल फिल्म अभिनेता और तमिलगा वेट्ट्री कळगम (TVK) के प्रमुख विजय की करूर में आयोजित जनसभा में उस समय अफरा-तफरी मच गई। हैरान कर देने वाली घटना में अभी तक 39 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई है साथ 51 लोग गंभीर हालत में ICU में भर्ती। एक्चर विजय की इस रैली का वीडियो सामने आया है जिसमें भगदड़ के पहले से लेकर आखिरी तक का पूरा मंजर देखने को मिल रहा है।
बताया जा रहा है कि 10000 लोगों के इंतजाम से इस रैली का आयोजन किया गया था लेकिन 27000 हजार से भी ज्यादा लोगों की भीड़ यहां जमा हो गई। ऐसे में गर्मी व दमघोंटू माहौल में लोग बेहाल होने लगे। घटना के वीडियो में देखा गया कि विजय ने भाषण रोककर मंच से पानी की बोतलें फेंककर भीड़ को राहत देने की कोशिश की। ऐसे में भीड़ बेकाबू हो गई और मची भगदड़ में अब तक 39 लोगों की जान चली गई है, जिनमें 9 बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा 51 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
एक वीडियो में दिख रहा है कि विजय के विशेष रूप से तैयार किए गए प्रचार वाहन के आसपास भारी भीड़ जमा है, लोग एक-दूसरे से सटे हुए हैं। विजय कुछ शब्द कह रहे होते हैं तभी पास में मौजूद दो एंबुलेंस भीड़ में से रास्ता बनाने की कोशिश कर रही होती हैं।
उसी दौरान बस के पास हड़कंप मचता है, जिसे देखकर विजय तुरंत बोलना बंद कर देते हैं, और एक बोतल पानी मांगकर भीड़ की ओर उछालते हैं। उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी बोतलें फेंककर मदद करने की कोशिश करते हैं। वीडियो में विजय किसी की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, "आ रहा है, आ रहा है... एंबुलेंस।"
VIDEO | TVK leader Vijay pauses speech in Karur, distributes water to people, arranges for ambulance for those in the crowd feeling suffocated.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/uCBNuilCBZ
अधिकारियों के अनुसार, विजय को शनिवार को दोपहर 12 बजे करूर पहुंचना था, लेकिन वह करीब छह घंटे की देरी से शाम 6 बजे पहुंचे। इस देरी के कारण भीड़ लगातार बढ़ती गई और विजय के पहुंचने तक सड़क पर तिल रखने की भी जगह नहीं बची थी।
इस देरी को लेकर सत्तारूढ़ डीएमके ने TVK प्रमुख पर हमला बोला और आरोप लगाया कि यह जानबूझकर किया गया ताकि कैमरों के सामने भारी भीड़ दिखाई दे और विजय अपने समर्थन का दावा कर सकें। गौरतलब है कि विजय खुद को तमिलनाडु की दो प्रमुख पार्टियों - DMK और AIADMK - के विकल्प के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।


Click it and Unblock the Notifications











