VVKWWV Review: कहानी में तो दम नहीं, राजकुमार राव की एक्टिंग ने फिल्म में फूंकी जान

Cast- Rajkummar Rao, Triptii Dimri,Mallika Sherawat, Vijay Raj
Director- Raaj Shaandilyaa
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Review: स्त्री 2 के बाद से ही लोगों को राजकुमार राव की अगली फिल्म का इंतजार था और राजकुमार राव हाजिर हो गए एक नए पेयर के साथ। तृप्ति डिमरी और राजकुमार की जोड़ी ना सिर्फ एक फ्रेश पेयर है बल्कि दो अलग-अलग फैनबेस का महासंगम है। 11 अक्तूबर को राज शांडिल्य की ये फिल्म रिलीज हो गई है और आपको ये फिल्म देखनी चाहिए या नहीं, आइए जानते हैं इस रिव्यू में-
क्या है कहानी
फिल्म की कहानी ऋषिकेश की है, जब वो उत्तर प्रदेश का ही हिस्सा हुआ करता था। विक्की पेशे से मेहंदी लगाने वाला होता है लेकिन उसके ख्वाब बहुत ऊंचे हैं। वो एक डाक्टराइन से ही शादी करना चाहता है और उसका ये ख्वाब भी पूरा हो जाता है, विक्की जैसे-तैसे विद्या का रोल कर रहीं तृप्ति डिमरी को अपने प्यार के जाल में फंसा लेता है।
विक्की विद्या के प्यार में दीवाना होता है और वो विद्या के साथ मिलकर अपने सुहाने पलों की सीडी बनाता है लेकिन कहानी में असल मोड़ तब आता है, जब उनकी ये सीडी खो जाती है और उसे ढूढ़ने में दोनों खून-पसीना एक कर देते हैं।
कैसी है एक्टिंग
फिल्म की कहानी तो आपको इतनी खास नहीं लगेगी लेकिन कलाकारों की एक्टिंग ने इस फिल्म में जान फूंक दी है। राजकुमार राव कमाल के लगे हैं वहीं तृप्ति डिमरी की डायलॉग डिलीवरी काफी कम है। मल्लिका शेरावत और विजय राज का रोमांस भी देखने वाला है, इन दोनों की जोड़ी जितनी बार भी आप स्क्रीन पर देखेंगे ये जोड़ी आपको सिर्फ गुदगुदाएगी।
कैसा है डायरेक्शन
राज शांडिल्य की इस फिल्म को देखकर ऐसा लगेगा कि आप सिर्फ एक्टर्स की एक्टिंग देखने के लिए ही फिल्म देख रहे हैं। फिल्म की कहानी में कोई खास दम नहीं है। राज शांडिल्य ने कई बार फिल्म में अपनी पकड़ को ढीला कर दिया है।
फाइनल रिव्यू
अब सवाल उठता है कि क्या आपको ये फिल्म देखनी चाहिए या नहीं? अगर आपको राजकुमार राव की एक्टिंग पसंद है और उन्हें फिर से गुदगुदाता हुआ देखना चाहते हैं तो आपको ये फिल्म मिस नहीं करनी चाहिए। हालांकि, मूड को हल्का करने के लिए आप इसे एक बार तो देख ही सकते हैं। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से इस फिल्म को मिलते हैं 3 रेटिंग।


Click it and Unblock the Notifications











