..................... Venom: The Last Dance Review Venom movie review tom hardy starrer movie venom review - Hindi Filmibeat

Venom: The Last Dance Review: वेनम का फनी और इमोशनल साइड दोनों देखने को मिलेगा, लास्ट डांस के नाम पर सरप्राइज

Venom  The Last Dance

Venom: The Last Dance Review: हॉलीवुड की सबसे फेसम फिल्मों में से वेनम का तीसरा पार्ट आ गया है- Venom: The Last Dance। जैसा कि फिल्म के नाम से ही पता लग रहा है कि ये वेनम का लास्ट पार्ट हो सकता है लेकिन रुकिए... कहानी अभी बाकी है मेरे दोस्त।

क्या है कहानी

वेनम एक एलियन सिंबियोट है जो पृथ्वी पर एक धूमकेतू के धमाके के बाद आया है और वो एक रिपोर्टर एडी ब्रॉड के साथ उसके शरीर के अंदर रहता है। पहले पार्ट में दिखाया गया कि कैसे एडी और वेनम में तालमेल बैठता है और फिर वो एक-साथ आगे बढ़ते हैं। दूसरे पार्ट में दिखाया गया है कि वेनम के जैसे ही और भी कई सिंबियोट हैं जो वेनम को नीचा दिखाना और उसे खत्म करना चाहते हैं लेकिन वेनम सब पर भारी पड़ता है।

Venom: The Last Dance में दिखाया गया है कि जिस ग्रह का वेनम है उसका मालिक सारे सिंबियोट को वापस बुलाना चाहता है क्योंकि सिंबियोट की वजह से वो कैद हो गया है और अब वो पृथ्वी पर कब्जा करना चाहता है। वो अपने ग्रह से अजीबोगरीब प्राणियों को भेजता है वेनम और एडी को ढूंढ़ने के लिए ताकि वो रिहा हो सके और पृथ्वी को तबाह कर सके। लेकिन क्या एडी पृथ्वी को बचा पाएगा? और ये वेनम का लास्ट डांस क्या है? ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

कैसी है एक्टिंग

वेनम के लीड एक्टर टॉम हार्डी अपने रोल में काबिलेतारीफ हैं। वो हर गेटअप में बेहतरीन लग रहे हैं, फिर वो चाहे फटे कपड़ों वाला एडी हो या सूट-बूट वाला। टॉम हार्डी की कॉमिक टाइमिंग भी कमाल की है। इस फिल्म में जूनो टेंपल ने एक साइंटिस्ट का रोल निभाया है, वो भी कमाल की हैं और उन्होंने इस फिल्म में एक सरप्राइज एलीमेंट भी जोड़ा है।

कैसा है डायरेक्शन

फिल्म की डायरेक्टर हैं केली मार्कल। इस फिल्म को बहुत करीने से डायरेक्ट किया गया है। वेनम के ह्यूमरस और इमोशनल साइड दोनों को इस बार दिखाया गया है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी फिल्म के लास्ट में सरप्राइज भी जोड़ा है, जिसे देखने के बाद फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं कि अब इसका अगला पार्ट भी आएगा।

फाइनल रिव्यू

ओवरऑल Venom: The Last Dance एक डीसेंट मूवी है और इसे आप वन टाइम तो देख ही सकते हैं। टॉम हार्डी और वेनम की जुगलबंदी इस फिल्म में भी कमाल की लगी है। इस फिल्म को फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से मिलते हैं 3.5 स्टार।

Read more about: venom tom hardy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X