REVIEW: 'उड़ता पंजाब'.. औकात और अकड़ हो.. तो दबंग, सुल्तान नहीं चाहिए!
फिल्म- उड़ता पंजाब
'उड़ता पंजाब' का नाम भले ही आपने एक महीने पहले नहीं सुना हो, लेकिन पिछले दिनों सेंसर बोर्ड के साथ इस फिल्म की इतनी तनातनी मची की.. बच्चे बच्चे के जुबान पर फिल्म का नाम है। खैर, फिल्म रिलीज हो चुकी है और हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि मुंबई कोर्ट यह फैसला बिल्कुल सही है।
उड़ता पंजाब एक कंट्रोवर्शियल ड्रग- ड्रामा फिल्म है, जो पंजाब की कहानी कहती है। ड्रग के नशे में चूर पॉपस्टार टॉमी (शाहिद कपूर), हेरोईन के लत में डूबी खेतों में काम करने वाली आलिया भट्ट (हॉकी प्लेयर), एंटी ड्रग सोशल एक्टिविस्ट डॉक्टर प्रीत (करीना कपूर) और पुलिस (दिलजीत).. इन चार किरदारों के इर्द- गिर्द रचाई गई यह कहानी आपको दिल दहलाने वाली सच्चाई से रूबरू कराएगी।

सच्चाई से मुंह फेर लेने से सच्चाई बदल नहीं जाती। उसी तरह एक सच यह भी है कि पंजाब ड्रग्स के नशे में झूल रहा है और उड़ता पंजाब के चारों किरदार सही मायने में समाज को आईना दिखाते हैं।
[नोट: यह पंजाब, हरियाणा या किसी एक राज्य की बात नहीं.. युवा पीढ़ी का सच है.. फिल्म 'उड़ता पंजाब' जरूर देंखे..]
यहां पढ़े फिल्म उड़ता पंजाब की पूरी समीक्षा-


Click it and Unblock the Notifications











