Review..विद्या बालन ने परफॉर्मेंस से गिराई 'बिजली'..टोटल पैसा वसूल
Recommended Video

कास्ट: विद्या बालन, मानव कौल, नेहा धूपिया, मलिष्का मेन्डोंसा
डायरेक्टर: सुरेश त्रिवेणी
प्रोड्यूसर: भूषण कुमार, तनुज गर्ग, अतुल कास्बेकर, शांति शिवराम मैनी
लेखक: सुरेश त्रिवेणी
क्या है खास: परफॉर्मेंस, डायरेक्शन
आइकॉनिक मोमेंट: तुम्हारी सुलु में कई तरह के अच्छे मोमेंट हैं लेकिन एक सीन जिसमें विद्या बालन सिड्यूसिंग अंदाज में कॉलर का फोन रिसीव करती हैं और कॉलर को दो में से एक लवर को
चुनना होता है।क्लाइमैक्स में सुलु और उनके बेटे के बीच की बातचीत देखकर आप इमोशनल हो जाएंगे।
विद्या बालन परफेक्शनिस्ट हैं । वो अपने किरदार में इतना ढल जाती हैं कि लगता ही नहीं कि विद्या बालन है। तुम्हारी सुलु का उनका टिपिकल मिडिल क्लास औरत का रोल उन पर शानदार तरीके से फबता है।
विद्या का बखूबी साथ निभाती है फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट। तुम्हारी सुलु एक मॉडर्न फिल्म है, पुरानी आदतों, आदर्शों के साथ और यही कारण है कि हर उम्र का दर्शक इस फिल्म से जुड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications











