Tum Bin 2 Movie Review: इतनी रोमांटिक फिल्म कि प्यार क्या होता है भूल जाएंगे!
/5
क्या है खास : ज्योर्जिया की लोकेशन।
क्या है ठंडा : लोकेशन छोड़कर सबकुछ।
कब लें ब्रेक : जब फिल्म में आदित्य सील यानि शेखर आपको प्यार के उपदेश देते नज़र आएंगे, और आप सोचेंगे कि कोई तो इन्हें स्क्रीन से दूर कर दे।

नेहा शर्मा, आशिम गुलाटी और आदित्य सील की फिल्म तुम बिन 2 में सिनेमैटोग्राफी के अलावा कुछ भी खास नहीं है। फिल्म इतनी ज्यादा रोमैंटिक है कि आपको ऊबाई लगने लगेगी। तीनों की एक्टिंग दमदार नहीं थी। फिल्म में नेहा शर्मा काफी इमोशनल होती नज़र तो आई हैं लेकिन वो बात नहीं आ पाई कि उनके आसुओं के साथ दर्शक भी इमोशनल होते। आशिम गुलाटी की ये डेब्यू मूवी है। देखा जाए तो सबसे अच्छी कोशिश आदित्य सील ने ही की है।


Click it and Unblock the Notifications











