REVIEW: सीट से आखिर तक उठने नहीं देगा यह 'ट्रैफिक'- 3 स्टार
राजेश पिल्लई के निर्देशन में बनी फिल्म 'ट्रैफिक' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। यह इमोशनल थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस कितनी लकी साबित होगी, यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा। बहरहाल, लोगों को इस फिल्म का ब्रेसबी से इंतजार था।
फिल्म में मनोज बाजपेयी, जिमी शेरगिल, दिव्या दत्ता मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह मलयालम हिट फिल्म 'ट्रैफिक' की हिंदी रीमेक है। फिल्म एक इमोशनल थ्रिलर है, जो मुंबई से पुणे की यात्रा पर आधारित है।
फिल्म की कहानी एक 12 साल के बच्ची की है, जिसे तुरंत ही हार्ट ट्रांसप्लैंट की जरूरत है। एक डोनर भी है। लेकिन कहानी यह कि इतने कम समय में किस तरह मुंबई से पुणे तक का यह सफर पूरा किया जाएगा, जब शहर की ट्रैफिक पूरे जोर- शोर पर है।

फिल्म में ट्रैफिक हवलदार के किरदार में मनोज बाजपेयी शानदार हैं। बहरहाल, अब यह ट्रैफिक हवलदार किस तरह मुंबई से पुणे का सफर तय करता है, यह देखने के लिए आपको सिनेमाघर तक जाना पड़ेगा। फिल्म कई जगह आपको काफी रोमांचक लगेगी।
यहां पढ़ें फिल्म ट्रैफिक का पूरा रिव्यू-


Click it and Unblock the Notifications











