बनाई कॉमेडी हो गया स्यापा- टोटल सियापा फिल्म रिव्यू!
निर्माता- नीरज पांडे, शीतल भाटिया
निर्देशक- ई निवास
कलाकार- अली ज़फर, यामी गौतम, अनुपम खेर, किरण खेर
संगीत- अली ज़फर
अली ज़फर की बेहतरीन कॉमेडी ने आज तक लोगों को बहुत हंसाया है। तेरे बिन लादने से लेकर मेरे ब्रदर की दुल्हन, चश्मे् बद्दूर तक में अली ज़फर की परफेक्ट कॉमेडी टाइमिंग ने अली ज़फर को दर्शकों के बीच काफी प्रचलित किया है। लेकिन टोटल सियापा फिल्म में अली ज़फर की कॉमेडी टाइमिंग ने लोगों को इतना ज्यादा बोर कर दिया कि लोगों के लिए टोटल सियापा का अनुभव किसी स्यापा से कम नहीं रहा। दूसरी तरफ विक्की डोनर से बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बना चुकी यामी गौतम भी फिल्म में कुछ खास या हटकर करने की कोशिश नहीं की। फिल्म एक ही गति से चलती रही, हालांकि बीच बीच में अली ज़फर के कुछ डायलॉग और उनके कुछ जोक्स दर्शकों को जरुर हंसा गये लेकिन कुल मिलाकर टोटल सियापा में कुछ भी काबिले तारीफ नहीं रहा।
सबसे ज्यादा निराशा हुई बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर अनुपम खेर की एक्टिंग से। अनुपम खेर के किरदार को और भी ज्यादा बेहतरीन और कॉमेडी बनाया जा सकता था लेकिन इस किरदार पर यूं लगा कि निर्देशक का ध्यान ही नहीं गया। अनुपम खेर ने अपनी तरफ से हालांकि काफी कोशिश की लेकिन वो भी दर्शकों को हंसाने में नाकामयाब रहे। उनके पास काफी ऐसे सीन्स थे जिनमें वो दर्शकों का पूरा ध्यान अपनी तरफ खींच सकते थे और टोटल सियापा को एक बेहतरीन कॉमेडी अनुभव बना सकते थे। लेकिन अनुपम खेर की कॉमेडी भी इतनी ज्यादा बेजान निकली की दर्शकों के चेहरे पर मुस्कुराहट तक नहीं आई। किरण खेर जी ने अपनी तरफ से अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया और एक टिपिकल पंजाबी मां की तरह ही अपनी बेटी के पाकिस्तानी ब्वॉयफ्रैंड को लेकर बेहतरीन रिएक्शन दिये।
टोटल सियापा फिल्म कुल मिलाकर किसी स्यापा से कम नहीं रही। फिल्म की कहानी है एक पंजाबी परिवार की, जिनकी बेटी यामी गौतम एक पाकिस्तानी लड़के यानी अली ज़फर से शादी करना चाहती है। भारत में पाकिस्तानियों को लेकर लोगों की सोच कैसी होती ये तो सभी जानते हैं। तो परिवार में इस अनोखे रिश्ते को लेकर क्या क्या हंगामा होता है इसी के इर्द गिर्द घूमती है फिल्म टोटल सियापा फिल्म में पाकिस्तान को लेकर भी कई सारे जोक्स बोले गये हैं लेकिन ये जोक्स इतने रुखे है कि उनपर दर्शकों को हंसी तक नहीं आई। फिल्म का अंत जरुर एक मजेदार और कॉमेड सीक्वेंस पर होता है जहां पर दर्शक हंसने से खुद को ना रोक सके।


Click it and Unblock the Notifications












