Thug Life Movie Review: एक्शन से भरपूर है कमल हासन की फिल्म, सिंबू ने भी एक्टर को दी कड़ी टक्कर!

Thug Life

Rating:
3.0/5

Cast: Kamal Haasan, Trisha Krishnan, Silambarasan TR, Aishwarya Lekshmi, Abhirami

Director: Mani Ratnam

Thug Life Movie Review: कमल हासन एक ऐसे एक्टर हैं, जिनकी फिल्मों का इंतजार अक्सर साउथ में होता ही है, साथ ही बॉलीवुड में भी उनका अच्छा खासा फैन बेस है। एक्टर की हाल ही में 'ठग लाइफ' मूवी रिलीज हुई है और आपको ये फिल्म देखनी चाहिए या स्किप करनी चाहिए आइए इस रिव्यू में जानते हैं।

क्या है कहानी

'ठग लाइफ' की कहानी है रंगराया शक्तिवेल नाम के एक गैंग्स्टर की जो दिल्ली पर राज करता है और उसकी कुर्सी छीनने के लिए कई गिद्ध बैठे हुए हैं। पुलिस शूटआउट में एक छोटा सा लड़का अमर शक्तिवेल की जान बचाता है, जिसे कमल अपने पास रख लेता है और उसे अपने बेटे की तरह पालता है।

शक्तिवेल की ताकत बहुत ज्यादा होती है और उसकी ताकत ही उसकी जान की दुश्मन बन जाती है क्योंकि बाहर तो उसके दुश्मन हैं ही लेकिन उसके ग्रुप के अंदरी भी उसके कई दुश्मन है जो उसकी पीठ पर खंजर घोंपने का मौका ढूंढ़ रहे हैं और वो मौका उन्हें अमर के रूप में मिलता है। शक्तिवेल की गैंग के कुछ लोग अमर को शक्तिवेल के खिलाफ भड़काते हैं, जिसमें शक्तिवेल का बड़ा भाई भी शामिल है। आखिरकार बातों में आकर अमर अपने पिता जैसे शक्तिवेल को मौत के घाट उतारने का फैसला कर लेता है।

तो क्या शक्तिवेल बचेगा और अगर बचेगा तो आगे की कहानी कैसे गढ़ी जाएगी। अधमरा शक्तिवेल कैसे अपने दुश्मनों के पास वापस जाएगा, ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

कैसी है फिल्म

फिल्म का फर्स्ट हाफ आपको थोड़ा खिंचा-खिंचा सा नजर आ सकता है। इस फिल्म में कई सीन ऐसे हैं जो आपको फालतू के लग सकते हैं। सैकेंड हाफ इस फिल्म का थोड़ा बेटर है लेकिन कई बार फिल्म की गाड़ी पटरी से उतरती नजर आ सकती है।

ये फिल्म काफी प्रेडिक्टेबल है और सीन बाई सीन आप ये बता सकते हैं कि अगले पल क्या होने वाला है। फिल्म में कमल हासन और सिलंबरासन की जोड़ी कमाल की लगी है। साथ ही उनका रंगीन मिजाज आपको खुश कर देगा। फिल्म में कई वन लाइनर हैं, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। लेकिन अगर आप ये फिल्म हिंदी में देखने वाले हैं तो एक लैंग्वेज बैरियर आपको जरूर महसूस होगा।

कैसी है एक्टिंग

फिल्म में लगभग सभी कास्ट ने कमाल का काम किया है। लेकिन स्क्रीन स्पेस कमल हासन और सिंबू को सबसे ज्यादा दिया गया है, जिसकी वजह से कई फेमस एक्टर्स की एक्टिंग आपको कम देखने को मिलती है। इस फिल्म अली फजल भी हैं जिन्हें एक विलेन के तौर पर दिखाया गया है और उनके आने से ऐसा लगता है कि फिल्म में एक नया ट्विस्ट आएगा लेकिन उन्हें भी फिल्म में ज्यादा स्पेस नहीं दिया। मिसमैच्ड फेम रोहित सर्राफ ने भी इस फिल्म में कैमियो किया है लेकिन उनका स्क्रीन स्पेस भी काफी कम है।

फिल्म में त्रिशा कृष्णन भी हैं, जो कमल हासन की लवर का रोल निभा रही हैं और उनकी जोड़ी कमल के साथ काफी अच्छी लग रही है। अभिरामी और कमल भी कैमरे के सामने काफी अच्छे लग रहे हैं।

फाइनल रिव्यू

अगर आप कमल हासन के फैन हैं तो ये फिल्म आपके लिए है। आप एक बार फिर इस फिल्म में कमल को एक्शन अवतार में देखेंगे और उनका ये अंदाज आपको भा सकता है। फिल्म की कहानी थोड़ी और बेटर हो सकती थी लेकिन फिर भी ये सिंबू और हासन की जोड़ी इस फिल्म को वन टाइम वॉच बना देती है। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से फिल्म को मिलते हैं 3 स्टार।

More from Filmibeat

Read more about: kamal haasan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X