'द स्काई इज पिंक' फ़िल्म रिव्यू
कलाकार- प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, ज़ायरा वसीम, रोहित सराफ़
निर्देशक- शोनाली बोस
''हर किसी का अपना स्काई (आसमां) होता है, जिसे हम किसी भी रंग में रंग सकते हैं'', शोनाली बोस के निर्देशन में बनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' जिंदगी और मृत्यु के बीच का सफर है, जिसे हम चाहे जो मोड़ दे सकते हैं। यह सफर संवेदनशील है, साहसिक है, साथ ही साथ आपको परिवार के प्रति एक कभी ना खत्म होने वाली अहसास की याद दिलाती जाती है।
'द स्काई इज पिंक' आयशा चौधरी की सच्ची घटना पर आधारित है। 18 वर्षीय आयशा मोटिवेशनल वक्ता थीं, जिन्हें जन्म से ही SCID (Severe Combined Immuno-Deficiency) नामक बीमारी थी। लगातार बीमारी से जूझने के बावजूद आयशा की जिंदादिली और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। उन्होंने TEDx, INK जैसे प्लेटफॉर्म से कई लोगों को प्रेरणा दी। जिसका जिक्र फिल्म में भी किया गया है। 18 साल की उम्र में आयशा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











