The Ghazi Attack Movie Review: तगडे वॉर सीन के लिए देखें ये फिल्म, धमाकेदार एक्शन
/5
शानदार बात - अभिनय, कॉन्सेप्ट
ढीली बात - फिल्म का तकनीकी पक्ष
कब पलकें झपकाएं - केवल इंटरवल में
धमाकेदार सीन - अंडरवाटर सीन के दौरान के टेंशन और पनडुब्बियों की फायरिंग रोंगेटे खड़े कर देंगी।

राणा दग्गुबाती और तापसी पन्नू स्टारर द ग़ाज़ी अटैक तकनीकि पक्ष में कई जगहों पर कमजोर पड़ जाती है। हालांकि फिल्म एक बार थिएटर में देखने लायक है। फिल्म में वॉर के सीन मारधाड़ की अपेक्षा दिमाग से चलने वाले प्लान पर फोकस करते हैं जो कि काफी अच्छे से फिल्म को एक कड़ी में जोड़ता चला जाता है। फिल्म के स्पेशल इफेक्ट बजट के काऱण हल्के हैं और आपको अलग से पता चलेंगे लेकिन इसके बावजूद एक कसी हुई स्क्रिप्ट फिल्म को पूरे समय बांधे रखती है। फिल्म का सबसे अच्छा पक्ष है इसकी सच्चाई और इतिहास के प्रति ईमानदारी।
More from Filmibeat
the ghazi attack rana daggubati taapsee pannu kay kay menon द गाज़ी अटैक राणा दग्गुबाती तापसी पन्नू केके मेनन


Click it and Unblock the Notifications











