The Diplomat Review: फिल्म में जॉन अब्राहम की स्क्रीन प्रेजेंस दमदार, सादिया खतीब की एक्टिंग ने जीता दिल

The Diplomat

Rating:
3.0/5

Starcast: John Abraham, Sadia Khateeb, Revathy, Kumud Mishra, and Sharib Hashmi

Director: Shivam Nair

The Diplomat Review: काफी समय बाद एक बार फिर से पर्दे पर लौट आए हैं जॉन अब्राहम। साल 2024 में एक्टर की आखिरी फिल्म आई थी 'वेदा'। अब पूरे दम के साथ जॉन अब्राहम 'द डिप्लोमैट' के साथ पर्दे पर धमाल करने आ गए हैं।

क्या है कहानी?

'द डिप्लोमैट' की कहानी एक ऐसी भारतीय महिला के ऊपर है जो गलत साजिशों की वजह से पाकिस्तान में फंस जाती है और किसी भी हाल में वापस आना चाहती है। इसमें उस महिला की मदद करता है एक भारतीय डिप्लोमैट। अपनी जान को दांव पर रखकर भारतीय महिला को कैसे वो बॉर्डर पार करवाकर सुरक्षित अपने देश पहुंचाता है। ये कहानी उसी पर है।

कैसी है फिल्म?

ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो कि साल 2017 में घटी थी। इस दौरान दिवंगत और तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मदद से उज्मा अहमद को सही सलामत वापस लाया गया था। फिल्म का फर्स्ट हाफ आपको काफी स्लो लग सकता है लेकिन सैकेंड हाफ में कहानी का स्पीड थोड़ी बढ़ती नजर आती है। जॉन अब्राहम अपने एक्शन के लिए मशहूर हैं, लेकिन इस फिल्म में उनकी कूटनीति देखने को मिलेगी। हालांकि, इस फिल्म में एक खामी है जो आपको मूवी देखने पर ही समझ आएगी और वो है लगभग हर फ्रेम में जॉन अब्राहम को प्रायोरिटी देना। इस फिल्म में और भी कलाकार हैं लेकिन सबसे ज्यादा तवज्जो और स्क्रीन स्पेस जॉन को ही देने की कोशिश की गई है। फिल्म का क्लाइमैक्स आपके अंदर देश की भावन को जागृत कर सकता है।

कैसी है एक्टिंग

फिल्म की कहानी लगभग लोगों को पता है, तो इस फिल्म से ज्यादा उम्मीद तो नहीं की जा सकती। हालांकि, जॉन अब्राहम जो फिल्म में पाकिस्तान की भारती एंबेसी में काम करने वाले डिप्लोमैट जेपी सिंह का रोल निभा रहे हैं। उन्होंने काफी अच्छा काम किया है। उज्मा अहमद का रोल निभाने वाली सादिया खतीब ने काफी बेहतरीन काम किया है। वो फिल्म में जब-जब भी नजर आईं, उन्होंने अपनी प्रेजेंस को दमदार बनाए रखा। फिल्म के बाकी एक्टर्स कुमुद मिश्रा, शारिब हाशमी और रेवती ने भी काफी दमदार प्रदर्शन दिया।

फाइनल रिव्यू

फिल्म की कहानी अच्छी है लेकिन अगर स्क्रीन पर जॉन के साथ-साथ और भी एक्टर्स को उनका हुनर दिखाने का मौका मिलता तो ये फिल्म और भी लाजवाब हो सकती थी। फिल्म में सादिया ने बहुत अच्छा काम किया है और अपने रोल के साथ जस्टिस किया है। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से इस मूवी को मिलते हैं 3 स्टार।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X